Home rss sports hindi IND vs NZ चौथे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI...

IND vs NZ चौथे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए तीन बदलाव, गिल-राहुल नहीं खेल रहे हैं

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI में छह बदलाव हुए हैं।

शुभमन गिल, केएल राहुल क्यों नहीं खेल रहे हैं ये मुकाबला?

शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी इस वक्त टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। गिल की जगह इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है। वहीं केएल राहुल की जगह ईशान किशन की एंट्री हुई है। अंशुल कंबोज की जगह टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव पर भरोसा जताया है। अब देखना ये होगा कि शुभमन गिल की जगह इस मैच में किसे ओपनिंग करने का मौका मिलता है।

टॉस के वक्त श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस के वक्त श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्हें पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्यों करना है। उन्हें कहा कि पिच थोड़ी सूखी है और शाम को ओस आने की वजह से बाद में बल्लेबाजी करना आसान होगा। शुभमन गिल की जगह कप्तानी संभालने पर उन्हें कहा कि उन्हें अभी तक पूरी तरह से खेलने का मौका मिला है, लेकिन टीम का रवैया शानदार था। अब बाकी बचे दो मैच को टीम नॉकआउट की तरह खेल रही है क्योंकि ये सीरीज के लिए बहुत जरूरी है। इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड ने प्लेइंग XI में किए 6 बदलाव

मिचेल सेंटनर ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में 6 बदलाव किए हैं। इसमें निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी को मौका मिला है। सैंटनर ने कहा कि वर्ल्ड कप साल को ध्यान में रखते हुए टीम की गहराई को मजबूत करना और नए खिलाड़ियों को एक मजबूत टीम के खिलाफ खुद को परखने का ये एक अच्छा मौका है। बता दें कि इस सीरीज में मिचेल सैंटनर लगातार 9वीं बार टॉस हारे हैं।

चौथे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की कड़ी परीक्षा, भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहला ODI LIVE

सैंडपेपरगेट को लेकर उस्मान ख्वाजा के दावों पर भड़के पैट कमिंस, कहा- ‘यह पूरी तरह बकवास है’

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV