Source :- LIVE HINDUSTAN
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक टीनएजर को ऑस्ट्रेलियाई आउटबैक से बचाया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि 17 साल का विलियम धूप से झुलसा हुआ है और भूखा है।
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक टीनएजर को ऑस्ट्रेलियाई आउटबैक से बचाया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि 17 साल का विलियम धूप से झुलसा हुआ है और भूखा है। बचाव हेलीकॉप्टर पर नजर पड़ते ही विलियम हवा में पंच मारना शुरू कर देता है। बताया जाता है कि मात्र एक पैकेट आलू चिप्स खाकर उसने छह दिन तक अपनी जान बचाई।
अब कैसा है हाल?
जानकारी के मुताबिक पिछले शुक्रवार को विलियम अपने दोस्त के साथ कैंपिंग करने गया था। वह दोनों, मेलबर्न में करीब 180 किमी दूर पूर्व के जंगल में गए थे। इसके बाद ही विलियम गायब हो गया था। अधिकारियों ने टीनएजर की तलाश के लिए पुलिस कुत्तों, गोताखोरों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया। हालांकि उसे गायब हुए काफी समय हो गए था, लेकिन परिवार ने उम्मीदें नहीं छोड़ी थीं। विलियम के मिलने के बाद उसकी मां एलिजाबेथ बार्कले ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि केवल उसके शरीर पर कुछ खरोंच के निशान पड़े हैं।
मीडिया से बात करते हुए विलियम की मां ने कहा कि बीते छह दिन बहुत ज्यादा परेशान करने वाले रहे। उन्होंने कहा कि कई बार तो ऐसा लगा कि मैंने उसे खो दिया है। मैं लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रही थी कि मेरा बेटा सही-सलामत हो। इस दौरान मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि विलियम ने कहा है कि अब वह कभी घर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहाकि उनका बेटा अब एक बड़ा मैक्नॉनल्ड बर्गर खाना चाहता है। लेकिन डॉक्टरों ने अभी इसकी अनुमति नहीं दी है। जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता, उसे ज्यादा भारी खाना खाने की परमिशन नहीं है।
बताया जाता है कि जहां पर विलियम गायब हुआ था, वह इलाका ऑस्ट्रेलिया में बेहद खतरनाक माना जाता है। इस इलाके में बेहद खतरनाक सांप पाए जाते हैं। इसके चलते विलियम का परिवार बहुत ज्यादा चिंतित था। जब वह गायब हुआ, तब उसने शॉर्ट्स और बूट्स पहन रखे थे। उसके पास फोन भी नहीं था। पुलिस के अनुसार, वह एक खड़ी चट्टान से नीचे गिर पड़ा और ऐसे इलाके में फंस गया जहां से वापसी का कोई रास्ता नहीं था।
जब विलियम के दोस्त ने पहली बार उसके गायब होने की सूचना दी, उसके बाद बचाव अभियान शुरू हुआ। बचावकर्ताओं ने विलियम को वालहल्ला से बरामद किया। यह जगह मेलबर्न से करीब 130 किमी दूर है। पुलिस ने बताया कि उसे एयरलिफ्ट करके उसके परिवार के पास पहुंचाया गया। विलियम को तलाशने वाले पुलिस अधिकारी भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा हर बार नहीं होता। मुझे यकीन है कि उसके पास हमें सुनाने के लिए कोई अच्छी कहानी होगी। इसे सुनने के लिए हम बहुत उत्सुक हैं। फिलहाल विलियम अस्पताल में निगरानी में है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




