Home Latest news ताज़ा खबर 29 साल बाद वनडे में दोहराया गया इतिहास, भारतीय टीम के नाम...

29 साल बाद वनडे में दोहराया गया इतिहास, भारतीय टीम के नाम जुड़ा एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड

7
0

Source :- INDIATV NEWS

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया की पहली बार वनडे फॉर्मेट में कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसमें मेजबान कीवी टीम 50 ओवर्स में 333 रन बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी 26.4 ओवर्स में सिर्फ 89 रन बनाकर सिमट गई और 244 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की पारी की शुरुआत ही काफी खराब रही और पहले ही ओवर में तीन बड़े विकेट बिना किसी स्कोर के पवेलियन लौट गए जिसके साथ ही टीम इंडिया अब एक ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बन गई जो पहले सिर्फ पाकिस्तानी टीम के नाम पर था।

वनडे में 29 साल बाद दोहराया गया इतिहास

चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी जिन्होंने पहला ओवर फेंका उसमें वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को डक के स्कोर पर पवेलियन भेजने में कामयाब रहे। इसी के साथ भारतीय टीम अब वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिन्होंने पारी की शुरुआत के पहले ओवर में अपने तीन विकेट बिना किसी स्कोर के गंवा दिए। इससे पहले साल 1997 में पाकिस्तानी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर के स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच में अपने पहले तीन विकेट पारी के पहले ओवर में बिना किसी स्कोर के गंवाए थे, जिसमें उनको ये तीनों झटके सईद अनवर, आमिर सोहेल और इंजमाम उल हक के रूप में लगे जिनको शॉन पोलाक ने पवेलियन भेजा था। अब 29 साल के बाद भारतीय टीम ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को दोहराया है।

16 साल बाद टीम इंडिया 90 से कम स्कोर पर सिमटी

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भारतीय टीम का पिछले एक दशक से भी अधिक समय में घर और बाहर साफतौर पर दबदबा देखने को मिला है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में मिली इस शर्मनाक हार ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड से पहले तैयारियों को लेकर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। टीम इंडिया 16 साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में पहली बार किसी मुकाबले में 90 से कम के स्कोर पर सिमटी है। वहीं यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका अब तक का सबसे कम स्कोर भी है।

ये भी पढ़ें

दीप्ति शर्मा को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, करियर में दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का ताज किया अपने नाम

अब ‘शून्य’ के रिकॉर्ड में कोहली ने की सचिन की बराबरी, जहीर खान को भी पीछे छोड़ने के पहुंचे करीब

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS