Source :- KHABAR INDIATV
छठ पूजा सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित यह चार दिवसीय त्योहार, ‘छठ महापर्व’, इस साल शुक्रवार, 13 नवंबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुआ। इस साल 2 बॉलीवुड फिल्मों में भी छठी मैया की भक्ति में रंगे गाने और इस पर्व की धूम देखने को मिली, जिनमें से एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। हाल ही में आयुष्मान खुराना-शरवरी वाघ स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘बुलाए छठी मां’ रिलीज किया गया। इस बीच आपको पारंपरिक लोक गीतों से लेकर फिल्मों के नए गानों तक ऐसे सात गीतों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपनी छठ पूजा की प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
ये प्रेम मोल लिया का गाना ‘बुलाए छठी मां’
छठ पर्व के लिए तैयार किया गया भक्ति गीत ‘बुलाए छठी मां’, इस त्योहार से जुड़ी आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माया गया ये गाना सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का हिस्सा है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने गाया है, इसके बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
शारदा सिन्हा का गाना ‘पहिले पहिल छठी मैया’
‘पहिले पहिल छठी मैया’ बेहद पसंद किए जाने वाले छठ भक्ति गीतों में से एक है। इसे प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा ने गाया है और यह छठी मैया के प्रति भक्तों की भक्ति को खूबसूरती से दर्शाता है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर 82 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
केल्वा के पात पर
छठ पर्व पर बने गीतों को खूब पसंद किया जाता है। ‘केल्वा के पात पर’ छठ के उन पारंपरिक गीतों में से एक है, जो पीढ़ियों से लोकप्रिय रहे हैं। शारदा सिन्हा द्वारा गाए गए इस गीत में छठी मैया से जुड़ी रीतियों और उन्हें अर्पित की जाने वाली सामग्रियों का वर्णन है।
कांच ही बांस के बहंगिया
छठ का एक और लोकप्रिय भक्ति गीत, ‘कांच ही बांस के बहंगिया’, इस त्योहार की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। इस गीत को अनुराधा पौडवाल ने गाया है और इसका संगीत सुरेंद्र कोहली ने तैयार किया है।
द वन- छठी मैया
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का गाना ‘छठी मैया’ छठ की प्लेलिस्ट में एक आधुनिक अंदाज जोड़ता है, जिसमें गायिका पलक मुच्छल की आवाज है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसके ‘छठी मैया’ सॉन्ग को काफी पसंद किया गया।
SOURCE : KHABAR INDIATV




