Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज में ‘टी’ का मतलब जानते हैं आप? गुलशन कुमार...

म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज में ‘टी’ का मतलब जानते हैं आप? गुलशन कुमार ने भजनों से किया था अपना ये शौक पूरा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/14/1200x900/4fbd3578-cc05-462b-837f-adbea9a3b358_1794642250987_enfb_1794642255549_Z76d_ce5aac25-4cec-41c2-b4d7-1a48d2fce812_fq58.png

गुलशन कुमार की कंपनी टी-सीरीज दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कंपनी के नाम टी सीरीज में ‘टी’ का मतलब क्या है? जानिए यहां-

गुलशन कुमार को दुनिया कैसेट किंग जे नाम से जानती हैं। जूस की दुकान से टी-सीरीज जैसी कंपनी खड़ी करने वाले गुलशन को कई भक्ति वीडियो में देखा गया है। वो खुद भी इन वीडियोज में नजर आते। अक्सर लोगों को लगता कि भगवान की भक्ति में लीन नजर आने वाले गुलशन कुमार ही इन गानों के असली सिंगर हैं। लेकिन असल में वो बस अपना बचपन का शौक पूरा कर रहे थे।उन्होंने छोटी सी कैसेट की दुकान से टी-सीरीज नाम की कंपनी खड़ी कर दी। लेकिन कण ही लोग जानते हैं कि इनकी इस कंपनी के नाम टी-सीरीज में ‘टी’ का मतलब क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं।

जानिए क्या है टी-सीरीज में ‘टी’ का मतलब

5 मई 1956 के एक पंजाबी परिवार में गुलशन कुमार दुआ का जन्म हुआ था। वो पहले अपने पिता के साथ दिल्ली के दरियागंज में में फ्रूट जूस बेचने की दुकान चलाते थे। बाद में उन्होंने एक छोटी सी कैसेट की दुकान की शुरुआत की। जब गुलशन कुमार की ये छोटी दुकान चल पड़ी तो उन्होंने 1983 में सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी टी-सीरीज की शुरुआत की। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि कंपनी के नाम टी-सीरीज में ‘टी’ का मतलब त्रिशूल से है। गुलशन कुमार खुद भी एक शिव भक्त थे। इसलिए उन्होंने उनके त्रिशूल का ‘टी’ शब्द अपनी कंपनी के नाम में इस्तेमाल किया।

ऐसे हुई टी-सीरीज की शुरुआत

टी-सीरीज की शुरुआत के बाद से कंपनी हिंदी म्यूजिक पर ज्यादा ध्यान दे रही थी। इस बैनर के तले साल 1988 में आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कमायत तक’ का म्यूजिक बनाया गया। फिल्म के साथ म्यूजिक भी खूब हिट हुआ। लेकिन 1991 आई राहुल रॉय की फिल्म ‘आशिकी’ के म्यूजिक ने जैसे हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान दी। नदीम श्रवन ने म्यूजिक कंपोज़ किया था। मार्किट में फिल्म आशिकी के म्यूजिक कैसेट खूब बिकी।

टी-सीरीज के भजन

इसके बाद जब गुलशन कुमार को एहसास हुआ कि मार्किट में भक्ति संगीत के लिए भी जगह है तो उन्होंने खुद भक्ति गीतों को रिकॉर्ड करवाना शुरू किया। कई वीडियोज में तो वो खुद भी नजर आते थे। उन्हें श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भजनों को गाता देख लोगों को लगता था कि आवाज भी इनकी ही है। लेकिन असल में उनके सिंगर्स कोई और होते थे। गुलशन कुमार ने खुद ये बात बताई थी कि उन्हें बचपन से शौक था एकाध रोल और स्क्रीन पर नजर आने का। इसलिए वो भक्ति वीडियोज में माता की चुनरी पहन नजर आते थे। जैसे भजन ;मैं बालक तू माता शेरावालिये’ ये गाना गुलशन कुमार पर फिमाया गया है। असल में इसके सिंगर बबला मेहता हैं। अगला गाना ‘हे भोले शंकर पधारो’ ये गाना सिंगर हरिहरन ने गाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN