Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/14/1200x900/sharad_kapoor_1794641542557_n1TR_1794641546385_bJEY_16836cee-e2bf-43b0-81d4-d291a6f67bca_SxdW.pngबॉलीवुड एक्टर शरद कपूर अचानक से चर्चा में आ गए। उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अपने चार कुत्तों को शेल्टर होम भेजते नजर आए। उनका ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों को उनकी चिंता सताने लगी। इसके बाद शरद कपूर का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वो इंडस्ट्री से काम मांगते नजर आए।
शाहरुख खान और ऋतिक जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके एक्टर शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर शरद कपूर CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) से काम मांगते नजर आए। इससे पहले भी शरद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने चार कुत्तों को शेल्टर होम भेजते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शरद काफी इमोशनल नजर आए।
शरद कपूर को काम की तलाश
jaya.bhattacharya नाम की एक इंस्टा यूजर ने शरद कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शरद CINTAA से काम मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शरद कहते हैं कि वो अच्छे काम की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पैर में चोट लगी है और वो चोट जल्द ही ठीक हो जाएगी।
CINTAA से एक्टर ने मांगी मदद
शरद कपूर वीडियो में कहते हैं, आज मैं थोड़ा दुखी हूं क्योंकि मेरे चार बच्चों (डॉग्स)…चलो उन्हें अच्छी जगह भेज दिया गया है। मैं CINTAA से अपील करना चाहूंगा कि आप जानते हैं, मैं अच्छे काम की तलाश में हूं। मुझे आपके समर्थन की जरूरत है, और, मैं जानता हूं कि आपने हमेशा अपने आसपास के लोगों का समर्थन किया है। इसलिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी रहूंगा, अगर आप मेरा समर्थन कर सकें। मैं एक शानदार एक्टर हूं और आप इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। पैसा कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा सिर्फ यह है कि… मैं बस फिर से काम शुरू करना चाहता हूं, शायद जनवरी से मैं दोबारा काम शुरू कर सकूंगा।”
शरद को काम मांगता देख कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी चिंता हुई। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- फिल्म इंडस्ट्री को वाकई अपने एक्टर्स के बारे में सोचना चाहिए। हम सब इंसान हैं, रोबोट नहीं। एक ने लिखा- शरद वाकई एक टैलेंटेड एक्टर हैं, इंडस्ट्री को इन्हें काम देना चाहिए। एक ने लिखा- आपको ऐसे देखकर हैरानी हो रही है सर। काश आपको जल्द ही काम मिले।
शरद कपूर को पैर में लगी चोट
शरद से उनकी सेहत को लेकर सवाल हुआ। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पैर में चोट आ गई है जिसकी वजह से वो अभी परेशानी में हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि दो महीने के अंदर शरद की चोट ठीक हो जाएगी। शरद ने कहा, “नहीं, मुझे क्या है? मैं बेवकूफों की तरह बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने चला गया था। तो वहां बड़े-बड़े प्लेयर थे, तो मैंने सोचा मैं भी बहुत तूफानी प्लेयर हूं… एक खिलाड़ी का पैर सिर्फ टच हुआ। उसके टच होते ही मैं समझ गया कि इसने भाई साहब काम तमाम कर दिया।”
एक्टर ने बताया कब तक हो जाएंगे ठीक?
इसके बाद शरद ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें कहा है कि दो महीने में वो बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। इसके बाद शरद से पूछा गया कि क्या वो फिल्मों के साथ-साथ टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी काम करना चाहेंगे? सवाल का जवाब देते हुए शरद ने कहा 100 पर्सेंट। ओटीटी के बारे में बात करते हुए शरद ने कहा, “OTT हर किसी के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। आप जानते हैं, यह… क्योंकि आज के समय में हमारे हिंदुस्तान में 140 करोड़ जनता है और यह वर्ल्डवाइड है, नेटफ्लिक्स कम से कम 5 से 7 बिलियन लोगों तक पहुंचता है। तो यह एक बहुत बड़ा अवसर है, और हमारा जियो भी है, सब बहुत बड़े हैं। तो वास्तव में, असलियत में काम करने का अवसर मिलने पर मुझे बहुत खुशी होगी और मैं उनके प्रति बहुत आभारी रहूंगा। भगवान आप सबका भला करे। धन्यवाद। भगवान सबका भला करे। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।”
शरद कपूर ने इन फिल्मों में किया काम
शरद कपूर की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने जोश, आंखों में तुम हो, हथियार, जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी, खौफ, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, लक्ष्य, आंखें और एक खिलाड़ी एक हसीना जैसी फिल्मों में काम किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




