Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा ने इन हिंदी फिल्मों में...

छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा ने इन हिंदी फिल्मों में गाए ये गाने, सलमान पर फिल्माया गाना कर देगा इमोशनल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/14/1200x900/wewdfftftgfggtffr_1794636997314_jvFE_1794637002886_SE8F_e14b9be1-7971-4e0c-9785-937c62dc6470_I2OH.jpg

छठ गीतों के मशहूर सिंगर शारदा सिन्हा ने हिंदी फिल्मों में भी दी अपनी आवाज। सिंगर के गानों ने ऑडियंस के बीच अलग छाप छोड़ी। सलमान खान पर फिल्माया गया उनका गीत हुआ था सुपरहिट।

देशभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। घाटों पर शारदा सिन्हा के इमोशनल कर देने वाले छठी मैया के गीत बज रहे हैं। बिहार में छठ और शारदा सिन्हा के गीतों का अलग कनेक्शन रहा है। उनकी आवाज की खनक और गीतों के बोल आंखों में आंसू ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शारदा सिन्हा ने हिंदी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के इन गानों को अपनी आवाज देकर इन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया था। दो गाने तो सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के हैं।

काहे तोह से सजना-मैंने प्यार किया

साल 1989 में सलमान खान की पहली बतौर लीड हीरो फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई थी। डायरेक्टर सूरज बडजात्या की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने सलमान और भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म की जबरदस्त कहानी ने अलग छाप छोड़ी। लेकिन इसका म्यूजिक उससे भी ज्यादा कमाल माना गया। फिल्म के हर गीत ने अपना कमाल किया। इसी फिल्म में एक रोमांटिक और दर्द से भरा गाना था ‘काहे तोह से सजना ये तोहरी सजनिया’ था। वैसे ये हिंदी गेट नहीं थी। भोजपुरी/मैथली भाषा में लिखे गए इस गीत को शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज में गया था। उनकी आवाज का दर्द गाने में सुनाई देता है। इस गाने को राम लक्ष्मण ने कंपोज़ किया था और लिखा था देव कोहली ने। फिल्म में ये गान सलमान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया था।

बाबुल-हम आपके हैं कौन

सूरज बडजात्या ने जब अपनी दूसरी ‘हम आपके हैं कौन’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदल दिया। उस दौर में देश विदेशों में करोड़ों की कमाई करने वाली इस फिल्म का कमाल आज 32 सालों बाद भी चल रहा है। फिल्म में फिर से सलमान खान थे और इस बार माधुरी दीक्षित थीं लीड हीरोइन निशा’पारिवारिक फिल्म और इसके गीत ऑडियंस को प्रभावित करने वाले थे। फिल्म में कुल 14 गाने थे। इसमें एक विदाई सॉन्ग था जिसमें सलमान यानी प्रेम अपनी भाभी को विदा करके ले जाने आए थे। इस गाने में के बोल थे ‘बाबुल जो तुमने सिखाया, जो तुमसे पाया, सजन घर ले चली’। इस फिल्म के बाद से ये गाना विदाई की रस्म के लिए खास बन गया था। परिवार, माता-पिता से बिछड़ने का गम और नए परिवार को स्वीकारने की खुशी इस गाने में साफ नजर आई। इस गाने को शारदा सिन्हा ने गाया था। गीतकार रविंद्र रावल ने इसके बोल लिखे थे। म्यूजिक राम लक्ष्मण का था।

तार बिजली से पतले-गैंग्स ऑफ वासेपुर 2

साल 2012 में अनुराग कश्यप ने एक कल्ट फिल्म बनाई थी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर। इस फिल्म के दो पार्ट्स रिलीज हुई। फिल्म की कहानी और किरदारों की तरह इसका म्यूजिक भी एकदम अनोखा और जमीन से जुड़ा माना गया था। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में एक गाना था ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’। इस गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा था। शारदा सिन्हा की खनकती आवाज ने गाने को खास बना दिया। इस फिल्म का म्यूजिक स्नेह खंडवालकर ने दिया था।

चारफुटिया छोकरे

साल 2014 में सोहा अली खान की फिल्म आई थी ‘चारफुटिया छोकरे’। फिल्म कोई छाप नहीं छोड़ पाई थी, लेकिन इस फिल्म में शारदा सिन्हा के एक गाने ने प्रभावित किया था। वो गाना था ‘हल्दी के रंग’। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN