Home Latest news ताज़ा खबर बिग बॉस 20: यंग संग लड़ाई पर स्काउट की लगी क्लास, ‘वीकेंड...

बिग बॉस 20: यंग संग लड़ाई पर स्काउट की लगी क्लास, ‘वीकेंड का वार’ पर उठा ‘धक्का और धमकी’ का मुद्दा

4
0

Source :- INDIATV NEWS

‘बिग बॉस 20’ का ये हफ्ता स्काउट ओपी के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहले दोस्त यंग डीएसए से लड़ाई के बाद स्काउट ने उन्हें धक्का दे दिया, जिसके चलते सजा के तौर पर उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया और फिर उनकी लव गिल से भी तनातनी हो गई, जिसके बाद लव ने उनसे बात करना बंद कर दिया। अब ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में भी स्काउट ओपी शो के होस्ट सलमान खान के निशाने पर दिखे। इस वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने स्काउट ओपी से उनके साथी कंटेस्टेंट यंग डीएसए के ​​साथ हुई हाथापाई को लेकर सवाल-जवाब किया, जिसकी झलक शो के एक प्रोमो में भी देखने को मिली थी। सलमान खान स्काउट के बर्ताव पर सवाल उठाते हुए उन्हें उनकी गलती के बारे में बताते हैं।

‘वीकेंड का वार’ पर लगेगी स्काउट की क्लास

सलमान खान ने यंग डीएसए के साथ हुई हाथापाई को लेकर स्काउट ओपी से सवाल किया। प्रोमो में, सलमान खान ‘स्काउट ओपी’ से कहते हैं कि क्या वे बाहर भी ऐसा ही बर्ताव करते हैं, जैसा कि उन्होंने शो में किया। सुपरस्टार कहते हैं- ‘आपकी सोच ये है कि लड़कों के बीच धक्का-मुक्की चलती है, चलती होगी बाहर आपकी दुनिया में। लेकिन, बिग बॉस में ऐसा नहीं है। यहां आप दिल से चलो, दिमाग से चलो, मुंह से चलो, लेकिन धक्का-मुक्की नहीं। इतना घमंड किस बात का स्काउट? यंग से आपको क्या रिएक्शन चाहिए था? जिस तरह आपने यंग को धक्का दिया और उसे उकसाते जा रहे थे, आप क्या चाह रहे थे कि यंग आपका मुंह तोड़ दे?’।

स्काउट की गेमिंग कम्यूनिटी को लेकर जताई चिंता

सलमान खान ने एक लोकप्रिय गेमर के रूप में स्काउट ओपी की पहचान और उनके फॉलोअर्स पर पड़ने वाले उनके प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्हें अपना आदर्श मानने वालों के सामने स्काउट ओपी जिस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं, उस पर सवाल उठाते हुए होस्ट कहते हैं, ‘देश का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई गेमर अगर इस तरह से प्रेरित करता है, तो ऐसे प्रेरित होने वाले लोगों को ‘ऑल द बेस्ट’।’ उन्होंने इस कमेंट के साथ स्काउट को उस जिम्मेदारी की याद दिलाई जो बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के साथ आती है, खासकर उन युवा फैंस के बीच जो गेमिंग हस्तियों को अपना आदर्श मानते हैं।

स्काउट ने खुद को किया गंजा

बीते एपिसोड के बाद से स्काउट ओपी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। स्काउट ने लव गिल से हुई तना-तनी के बाद खुद को गंजा कर लिया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ये सब लव के चलते नहीं किया है, लेकिन घरवाले लगातार इसके बारे में चर्चा करते रहे। आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए से लेकर काजी तौकीर तक का कहना था कि स्काउट परेशान चल रहे हैं और लव से हुई लड़ाई के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। इसी एपिसोड में स्काउट को इमोशनल होकर फूट-फूटकर रोते भी देखा गया, जिसके बाद यंग ने उन्हें सहारा दिया।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 20: स्काउट ने खुद को किया गंजा, देखकर निराश हुईं गौहर खान और पवित्रा पुनिया, लव गिल को लिया आड़े हाथ

SOURCE : INDIATV NEWS