Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/15/1200x900/Ramayana_11_15_1794708072291_idLy_1794708079224_zEiU_7e552076-9038-4c49-8f71-8068a47167ca_ATZL.pngरणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ओटीटी राइट्स को लेकर अपडेट आया है। अभी तक फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स बेचे नहीं गए हैं। इसी के साथ प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने कहा है कि फिल्म 2000 करोड़ का बिजनेस करेगी।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई है। इस फिल्म को लेकर लोकप्रिय प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने कहा है कि रामायण दुनियाभर में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि रामायण के डिजिटल राइट्स अभी तक बिके नहीं हैं।
चीन में अभी नहीं रिलीज हुई है रणबीर कपूर की रामायण
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शुक्रवार को सक्सेस मीट में बातचीत के दौरान दिल राजू ने कहा, “रामायण 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है, लेकिन ये इस पर निर्भर करता है कि फिल्म चीन में रिलीज होती है या नहीं, और वहां फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।” रणबीर कपूर की ये फिल्म अभी चीन में रिलीज होना बाकी है।
9 दिन में तेलुगु भाषा में कितनी हुई कमाई?
तेलुगु भाषा में कमाई को लेकर बात करें तो दिल राजू ने भरोसा दिखाया है। उनका मानना है कि फिल्म तेलुगु राज्यों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी। पहले 9 दिन में रामायण ने तेलुगु भाषा में 40.65 करोड़ की कमाई की है।
मेकर्स ने अभी नहीं बेचे हैं रामायण के OTT राइट्स
इस बातचीत के दौरान दिल राजू ने ये भी बताया कि फिल्म के ओटीटी राइट्स अभी बेचे नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां ज्यादातर बड़े बजट की फिल्में रिलीज से पहले ही अपने ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की डील तय कर लेती हैं, रामायण के मेकर्स ने इस बातचीत को होल्ड पर रखा है। उन्होंने कहा, “उदाहरण के तौर पर रामायण को देखिए। फिल्म ने अभी तक अपने ओटीटी या सैटेलाइट राइट्स नहीं बेचे हैं ताकि ये सुनिश्चित कर सकें कि लोग सिनेमाघरों में आकर फिल्म देखें।”
ये भी पढ़ें: रामायण: साई पल्लवी को सीता के रूप में देख इस शख्स ने छू लिए थे पैर, रोने लगी थीं एक्ट्रेस
फिल्म ने 10 दिन में की कितनी कमाई?
रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो लगातार गिरावट के बाद 10वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार के मुकाबले रणबीर कपूर की फिल्म ने शनिवार को ज्यादा कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 48.10 करोड़ की कमाई की। तो वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई 72.90 करोड़ रही। फिल्म का 10 दिन का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 685.60 करोड़ हो गया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 10 दिन में 1,228 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई कर ली है।
ये भी पढ़ें: महेश भट्ट ने अनुपम खेर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला खत; ‘सारांश से रामायण के जटायु तक…’
रणबीर कपूर की रामायण के बारे में
रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




