Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Sai Pallavi के एक्शन सीक्वेंस पर उठ रहे थे सवाल, नितेश तिवारी...

Sai Pallavi के एक्शन सीक्वेंस पर उठ रहे थे सवाल, नितेश तिवारी बोले- सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाना…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/15/1200x900/sai_pallavi_nitesh_tiwari_01_1794712946935_goZF_1794712950984_x0kX_31998093-fe55-4fec-a6e5-a2538f008862_feKx.png

रामायण में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस देखने के बाद कई लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि नितेश तिवारी ने माता सीता को एक योद्धा के रूप में क्यों दिखाया है? अब इस सवाल का जवाब खुद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दे दिया है। 

नितेश तिवारी की रामायण में माता सीता को जंगल में राक्षसों से लड़ाई करते दिखाया गया है। इस बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि रामायण में माता सीता का ये रूप नहीं दिखाया गया है तो नितेश तिवारी ने ऐसा क्यों किया? इन सवालों का जवाब अब खुद नितेश तिवारी ने दे दिया है। उन्होंने बताया कि वो सीता का योद्धा वाला साइड क्यों दिखाना चाहते थे।

सीता के एक्शन सीक्वेंस पर क्या बोले डायरेक्टर नितेश तिवारी?

The Federal के साथ खास बातचीत में नितेश तिवारी ने कहा कि उनकी सीता का किरदार रामायण के अलग-अलग संस्करणों पर आधारित है। नितेश ने संस्कृत ‘अद्भुत रामायण’ और 15वीं सदी की ओडिया ‘बिलंका रामायण’ के नाम का जिक्र भी किया।

ये भी पढ़ें: रामायण ने नेपाल में जवान-पठान को पछाड़ा, थाईलैंड-मलेशिया में कमाए इतने करोड़

माता सीता के बारे में फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा?

उन्होंने बताया कि कैसे इन कहानियों नें सीता को दिखाया गया है। नितेश तिवारी ने कहा, “ये कहानियां माता सीता की अलग छवि पेश करती हैं। सीता केवल सहनशीलता की प्रतिमूर्ति ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय योद्धा और ब्रह्मांडीय शक्ति का साक्षात रूप हैं।”

नितेश तिवारी ने किया माता सीता के महाकाली रूप का जिक्र

उन्होंने इन संस्करणों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के बारे में भी बात की जिसमें माता सीता एक शक्तिशाली राक्षस से लड़ने के लिए खतरनाक रूप धारण करती हैं। उन्होंने कहा, “इन संस्करणों के मुताबिक, जब भगवान राम असहाय हो जाते हैं, तब सीता महाकाली का रूप धारण करती हैं और हजार सिरों वाले राक्षस सहस्र रावण का वध कर देती हैं। उन्होंने कहा कि सीता को एक योद्धा के रूप में दिखाना कोई मॉडर्न आइडिया नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके चरित्र का यह पहलू लंबे समय से भारत की विभिन्न रामायण कथाओं का हिस्सा रहा है।”

ये भी पढ़ें: रामायण में ‘माता सीता’ के एक्शन सीक्वेंस पर बोलीं दीपिका चिखलिया; ‘मुझे नहीं याद कि ऐसे कोई सीन…’

दीपिका चिखलिया ने एक्शन सीक्वेंस को लेकर क्या कहा था?

बता दें, रामायण में माता सीता के एक्शन सीक्वेंस पर रामानंद सागर की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने अपनी राय रखी थी। द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, “हां, मैंने इंस्टाग्राम पर वो (माता सीता के एक्शन सीक्वेंस) देखा। मुझे सच में नहीं पता। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रामायण की जो याद मेरे मन में है, मुझे नहीं याद कि ऐसे कोई सीन उसमें हैं। लेकिन हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं। हर रामायण की कहानी, दूसरी रामायण की कहानी से थोड़ी अलग है। तो हो सकता है कि मेकर्स ने किसी और रामायण से कुछ उठाया हो, जो मुझे न पता हो।”

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ पर भड़के महाभारत फेम नितीश भारद्वाज, बोले- पहले मैंने इसकी तारीफ की थी…

सुनील लहरी को कमजोर लगे थे फिल्म के ये सीन

रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के 1000 करोड़ पार करने पर दीपिका ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें हमेशा से ही पता था कि रामायण एक हिट साबित होगी। दीपिका ने फिल्म के वीएफएक्स की तारीफ की थी। जहां एक तरफ रामानंद सागर की सीता ने फिल्म की तारीफ की है, तो वहीं दूसरी तरफ रामानंद सागर के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने फिल्म में कमियां गिनवाई हैं। उन्होंने कहा कि रामायण भक्ति प्रधान कम और शक्ति प्रधान ज्यादा थी। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में दिखाया गया भगवान परशुराम और भरत मिलाप वाला सीन भी उन्हें काफी कमजोर लगा। हालांकि, सुनील लहरी ने कलाकारों की तारीफ जरूर की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN