Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Cyber Fraud: एसबीआई कार्ड्स ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को फेक काल और SMS से अलर्ट रहने की सलाह दी है
- कंपनी ऐसे लोगों के साथ ओटीपी, सहित अन्य डीटेल्स ना साझा करने की सलाह दी है
Cyber Fraud: भारत में अब डिजिटल पेमेंट एक सामान्य बात हो गई है। लोग यूपीआई, क्रेडिट कार्ड आदि का उपयोग सरलता के साथ कर रहे हैं। इसका फायदा फ्रॉड करने वाले लोग भी जमकर उठा रहे हैं। एसबीआई कार्ड्स ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है। कंपनी ने बताया इस समय फ्रॉड करने वाले लोग रिफंड नोटिफिकेशन, रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने आदि हथकंडा अपना रहे हैं। इस तरह के लोग ग्राहकों कार्ड से जुड़ी कुछ बातें पूछते हैं और फिर उन्हें गुमराह करके उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं।
2030 तक और बढ़ जाएगा डिजिटल ट्रांजैक्शन
एसबीआई कार्ड्स ने ऐसे समय में एडवाइजरी जारी की है जब डिजिटल पेमेंट्स का तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार PWC’s का कहना है कि वित्त वर्ष 2030 तक डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन 617 बिलियन के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं, इन लेन-देन की वैल्यू 907 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है।
फेक ऑफर्स से सावधान
एसबीआई कार्ड्स के अनुसार फ्राड करने वाले लोग बैंक अधिकारी, क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव्स और फाइनेंशियल एडवाइजर बनकर सलाह दे रहे हैं। स्कैमर्स ग्राहकों को आकर्षक ऑफर, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने, रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन करने और सेटलमेंट डिस्काउंट्स आदि का तरीका अपना सकते हैं।
इसके अलावा आपके पास कुठ ऐसे फोन आ सकते हैं जिसमें दावा किया जा सकता है कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। इसे चालू रखने के लिए आपसे कुछ जानकारी मांगी जा सकती है। ऐसे फोन से भी सावधान रहने की जरूरत है। बता दें, अगर आपके पास भी इस तरह का फोन आता है तो उन्हें अपने कार्ड से जुड़ी डीटेल्स जैसे कार्ड नंबर, सीवीवी, पासवर्ड, ओटीपी आदि साझा ना करें।
इसके अलावा फ्रॉ़ड करने वाले लोग आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने का झूठा मैजेस भेज सकते हैं। ऐसे मैसेज से भी सावधान रहने की जरूरत है। बता दें, एसबीआई कार्ड्स ने ग्राहकों से कहा है कि जब भी पेमेंट से जुड़ा कोई मैसेज आए सबसे पहले उसे आधिकारिक बैकिंग चैनल्स से वेरिफाई कर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




