Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार छठ महापर्व की भक्ति में डूबे मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि तिवारी ने...

छठ महापर्व की भक्ति में डूबे मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि तिवारी ने बनाया खरना का प्रसाद, भगवान भास्कर का लिया आशीर्वाद

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

हर तरफ इन दिनों छठ की धूम देखने को मिल रही है। सिर्फ आम लोगों के बीच ही नहीं, फिल्मी हस्तियां भी इस महापर्व को मना रही हैं। टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने भी सोशल मीडिया पर छठ महापर्व की तैयारियों की झलक साझा की है। इस बीच बीजेपी सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी के घर पर भी आस्था के इस त्योहार को पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है, जिसकी झलक उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। छठ के दूसरे दिन, खरना के पवित्र मौके पर पत्नी सुरभि तिवारी के साथ मिलकर खरना का अनुष्ठान किया और भास्कर भगवान की पूजा-अर्चना की।

मनोज तिवारी के घर पर हुई खरना की पूजा

मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मनोज तिवारी इस पावन पर्व के बारे में बात करते दिख रहे हैं और दूसरी तरफ खुद सुरभि व्रत के पारंपरिक नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की तैयारी कर रही हैं और खरना प्रसाद बना रही हैं। छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना व्रतियों और उनके परिवार के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और शाम को गन्ने के रस या गुड़ की खीर का प्रसाद बनाया जाता है। मनोज तिवारी और उनकी पत्नी ने भी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया और खरना का प्रसाद बनाया, जिसकी झलक वीडियो में भी देखने को मिल रही है।

मनोज तिवारी और छठ महापर्व

मनोज तिवारी ने छठ महापर्व को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘हम जब से होश संभाले हैं, तब से अपने घर में छठ होते देखते आए हैं। बीच में, जब मैं दिल्ली का सांसद बन गया तो एक क्षेत्र का सांसद होने के नाते, छठ पर हमें अपने क्षेत्र में ही रहना पड़ता है। मां गांव में छठ करती थीं, तो तीन साल ऐसा हुआ कि मैं छठ में गांव ही नहीं जा पाया और यहां छठ के घाट पर तो फीलिंग आती थी, लेकिन घर जो घर में तीन दिन माहौल होता है, वो ऐसे लगता था जैसे वो काटने को दौड़ रहा है। मैंने कभी इन पर दवाब तो नहीं बनाया, लेकिन हमारी मां तब 90 साल की हो गई थीं। इस समय तो मां 94वे साल की हैं। तो इन्होंने खुद आगे बढ़कर छठ व्रत करे का फैसला किया और आज तक पूरी निष्ठा से इस कठिन व्रत को निभाती चली आ रही हैं।’

जब यमुना किनारे छठ मनाने पर लगी पाबंदी

मनोज तिवारी ने इसी दौरान वो साल भी याद किया, जब दिल्ली में यमुना किनारे छठ मनाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसी साल उनकी पत्नी सुरभि ने पहली बार घर पर छठ की शुरुआत की थी और व्रत किया था। उन्होंने घर पर अपनी मां द्वारा छठ महापर्व की पूजा-अर्चना और घर-गांव के माहौल को भी याद किया। ये पहली बार नहीं है जब मनोज तिवारी ने इस तरह अपनी मां का जिक्र किया है। हाल ही में उन्होंने टीवी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में भी अपने और अपनी मां के संघर्षों को याद किया था और इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे। उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में उनकी मां ने उन्हें एक गाना बताया था, जिसने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

ये भी पढ़ेंः ‘प्राइवेसी दें’, पति जयंत मुखर्जी के निधन के बाद मौसमी चटर्जी ने जारी किया फर्स्ट स्टेटमेंट, ‘मुश्किल वक्त’ में फैंस से की गुजारिश

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV