Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/15/1200x900/hhh_1794747834418_BkTR_1794747834549_sFIn_3143b401-fd67-4a61-9170-b30f92173a13_gcjj.pngशरद कपूर पर दो साल पहले लगा था यौन शोषण का आरोप। एक महिला के मुताबिक शरद ने उन्हें घर बुलाकर आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्द की गई थी।
फिल्म जोश में शाहरुख खान के साथ साथ नजर आने वाले एक्टर शरद कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर को बुरी हालत में देखा जा सकता है। एक्टर ने एक अन्य वीडियो शेयर कर लोगों से काम की मांग की है। साथ ही बताया कि कैसे उनके पैर की गंभीर चोट के कारण उनकी ऐसी हालत हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं शरद अपनी ऐसी हालत से पहले भी खबरों में आ चुके हैं। साल 2024 में एक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा था।
शरद पर लगा था यौन शोषण का आरोप
साल 2024 में 32 साल की महिला ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने बताया था कि वो पेशे से मॉडल है और काम के सिलसिले में शरद से मिलने गई थी। महिला के बयान के अनुसार, उन्होंने शरद पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्टर ने उन्हें घर बुलाकर उन्हें आपत्तिजनक तरीके से पकड़ने की कोशिश की थी। उस समय वो नग्न थे। वो उन्हें धक्का देकर वहां से भाग गई थीं। दोस्त के कहने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शरद पर महिला ने लगाए थे आरोप
महिला ने पुलिस को जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक शरद से उसकी जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। वो शरद ही थे ये जानने के लिए महिला ने उन्हें वीडियो कॉल भी किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शरद ने एक्टिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करने के लिए उन्हें अपने खार वाले ऑफिस बुलाया था। जगह पर पहुंच कर महिला को पता चला कि वो ऑफिस नहीं बल्कि उनका घर था जो उस बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर था। उनके घर काम करने वाले ने दरवाजा खोला। वो जब अंदर गई तो पता चला कि शरद अपने बेडरूम में हैं। उन्होंने वह से अंदर आने को कहा। जब महिला कमरे के अंदर गई तो एक्टर नग्न हालत में थे।
महिला ने कहा-शरद नग्न हालत में थे
महिला ने पुलिस को दिए बयान में शरद के बारे में कहा, ‘वो बिल्कुल नंगा बैठा था। एक कपड़ा नहीं था उसके जिस्म पर। मैंने उससे कहा कि कपड़े पहन लो। ताकि काम की बात कर सकें। मगर उसने मुझसे भीतर आने को कहा। ज़बरदस्ती हग और किस करने की कोशिश की। और आपत्तिजनक तरीके से पीछे से पकड़ भी लिया।’ महिला ने आगे कहा कि जब घर पहुंचने के बाद भी शरद ने उन्हें अपनी नग्न तस्वीरें और ऑडियो भेजा था जिसमें वो उनके साथ गाली गलौजकर रहे थे। दोस्त के कहने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्द की और सभी सबूतों को पेश किया। ऑडियो और तस्वीरें भी दिखाई। महिला पुलिस के एक्शन से खुश नहीं थी और जब ये बात मीडिया में आई तो एक्टर ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




