Home rss business hindi Bank Holiday: कल 16 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने...

Bank Holiday: कल 16 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है सोमवार की छुट्टी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holiday day 16 November 2026: कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
  • अगर आप कल 16 नवंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday day 16 November 2026: कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 16 नवंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल सोमवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल सोमवार 16 नवंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल सोमवार 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक बिहार और झारखंड में छठ पूजा के कारण बंद रहने वाले हैं।

बैंक सोमवार को बंद रखने का कारण?

बैंक बिहार और झारखंड में छठ पूजा के कारण बंद रहेंगे। छठ पूजा भारत के सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव की बहन छठी मैया की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। संतान को लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। छठ पूजा चार दिनों तक चलती है। पहले दिन नहाय-खाय में व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन खरना होता है, जिसमें दिनभर उपवास के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद खाया जाता है। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है।

देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?

दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बिहार और झारखंड को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। वहां, बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा।

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

16 नवंबर – छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छठ व्रती सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।

20 नवंबर – इगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। यह उत्तराखंड का लोकल त्योहार है।

23 नवंबर – सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते मेघायल में बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर – गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN