Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- टाटा संस में व्यक्तिगत दौर पर दूसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स और रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने नोएल टाटा पर बड़ा आरोप लगाया है
- उन्होंने नोएल पर गुपचुप तरीके से कब्जे का आरोप लगाया है
टाटा ट्रस्ट्स में मचे घमासान के बीच रतन टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा का एक बयान सामने आया है। उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन-चंद्रशेखरन की नियुक्ति को सही ठहराया है। वहीं, नोएल टाटा पर बैक डोर टेकओवर का आरोप लगाया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जिमी ने कहा है कि नोएल, टाटा संस पर कंट्रोल के लिए चैरिटेबल संस्थाओं का प्रयोग कर रहे हैं। जिमी ने कहा ट्रस्ट में परिवार के सदस्यों को शामिल करके होल्डिंग कंपनियों को बैकडोर टेकओवर (गुपचुप तरीके से कब्जे का आरोप) किया जा रहा है।
वहीं, सर रतन टाटा ट्र्स्ट के सबसे पुराने ट्र्स्टी जिमी टाटा ने एन चंद्रेशखरन को फिर से चेयरमैन बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने टाटा संस की लिस्टिंग को भी सपोर्ट किया है। बता दें, जिमी टाटा कोलाबा से अब पुणे रहने लगे हैं। हालांकि, वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन समय-समय पर अपनी राय ट्रस्ट को अवगत कराते रहते हैं। जिमी आखिरी बार रतन टाटा के अंतिम संस्कार में देखे गए थे।
नोएल टाटा से अलग राय
जिमी टाटा की राय अपने सौतेले भाई और टाटा ट्र्स्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा से अलग है। नोएल ने एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति का विरोध किया था। उनका कहना था कि नए बिजनेस अच्छे से प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स की लिस्टिंग भी नहीं चाहते हैं। जबकि चंद्रशेखरन लिस्टिंग के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
1989 से हैं ट्रस्टी
जिमी टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट के तीन स्थायी सदस्यों में से एक हैं। वो 1989 से ट्रस्ट के सदस्य है। जिमी बाई हीराबाई जमशेतजी टाटा नवशारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशंस और सर्वजनिक सेवा ट्रस्ट के भी सदस्य हैं। जिमी के अलावा, नोएल टाटा और जहांगीर जहांगीर, सर रतन टाटा ट्रस्ट के स्थाई सदस्य हैं। बता दें, जिमी टाटा की तरह जहांगीर-जहांगीर भी काफी लो प्रोफाइल रहते हैं।
जिमी टाटा दूसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स
नोएल टाटा के बाद जिमी टाटा के पास टाटा संस में व्यक्तिगत तौर पर सबसे बड़ा हिस्सा है। उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 0.81 प्रतिशत है। जिमी के पास टाटा संस के 3263 शेयर हैं। जिसकी आज के समय में कीमत 7000 करोड़ रुपये से 10000 करोड़ रुपये बीच हो सकता है।
टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस का 66 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, आरबीआई ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी का दर्जा दिया है। नियमों के अनुसार ऐसी कंपनियों की लिस्टिंग अनिवार्य हो गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




