Home - WhatsApp का नया अपडेट iPhone यूजर्स को करेगा खुश, Liquid Glass डिजाइन...

WhatsApp का नया अपडेट iPhone यूजर्स को करेगा खुश, Liquid Glass डिजाइन ये बड़े बदलाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp iPhone ऐप में Apple के Liquid Glass डिजाइन को और ज्यादा हिस्सों में ला रहा है। Chat Info Screen और फोटो-वीडियो Drawing Editor के बटन अब ग्लास जैसे ट्रांसपेरेंट डिजाइन में दिखाई देंगे।

WhatsApp अपने iPhone ऐप के इंटरफेस को Apple के Liquid Glass डिजाइन के हिसाब से लगातार अपडेट कर रहा है। अब कंपनी ने ऐप के दो और हिस्सों को नए ग्लास जैसे डिजाइन में बदलना शुरू कर दिया है। इनमें Chat Info Screen और Drawing Editor शामिल हैं। नया इंटरफेस WhatsApp for iOS के बीटा वर्जन 26.45.10.70 में देखा गया है। हालांकि अभी यह बदलाव सभी iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

जब यूजर WhatsApp पर किसी व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलकर उसकी जानकारी वाले पेज पर जाता है, तो नाम के नीचे कई शॉर्टकट बटन दिखाई देते हैं। इनमें कॉल करने, मैसेज सर्च करने, स्टेटस अपडेट बनाने और ग्रुप में नए मेंबर्स जोड़ने जैसे विकल्प शामिल हैं।

नए अपडेट में इन बटनों को Liquid Glass डिजाइन दिया जा रहा है। अब इनका बैकग्राउंड ट्रांसपेरेंट और ग्लास जैसा दिखाई देगा, जिससे इनके पीछे मौजूद कंटेंट हल्का नजर आ सकता है। इससे WhatsApp का इंटरफेस ज्यादा आधुनिक और iPhone के नए डिजाइन से मेल खाता हुआ दिखाई देगा।

फोटो-वीडियो एडिटर भी होगा ग्लासी

WhatsApp के Drawing Editor को भी इसी तरह का डिजाइन मिल रहा है। जब यूजर किसी फोटो या वीडियो को भेजने से पहले एडिट करता है, तो स्क्रीन के ऊपर टेक्स्ट जोड़ने, ड्रॉ करने, स्टिकर लगाने और क्रॉप करने जैसे विकल्प दिखाई देते हैं।

अब इस टूलबार के बटन भी Liquid Glass स्टाइल में दिखाई देंगे। यानी फोटो या वीडियो एडिट करते समय ऊपर मौजूद कंट्रोल्स ज्यादा ट्रांसपेरेंट और ग्लास जैसे नजर आएंगे। इससे ऐप के अलग-अलग हिस्सों के डिजाइन में सिमिलैरिटी आएगी।

फिलहाल कोई नया फीचर नहीं

नया बदलाव मुख्य रूप से डिजाइन से जुड़ा है। Liquid Glass इंटरफेस आने के बावजूद कॉल, सर्च, ड्रॉ, टेक्स्ट, स्टिकर या क्रॉप जैसे मौजूदा फीचर्स के काम करने के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यानी यूजर को नए बटन या अतिरिक्त एडिटिंग टूल नहीं मिल रहे हैं, बल्कि पुराने विकल्प नए डिजाइन में दिखाई देंगे।

WhatsApp पिछले कुछ महीनों से iPhone ऐप के कई हिस्सों को Liquid Glass डिजाइन में बदल रहा है। चैट लिस्ट, टैब बार, नेविगेशन बार, मैसेज मेन्यू और वीडियो प्लेयर जैसे हिस्सों में भी यह डिजाइन देखा जा चुका है। अब Chat Info Screen और Drawing Editor को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। कंपनी का टारगेट धीरे-धीरे पूरे ऐप के इंटरफेस को ज्यादा एक जैसा बनाना है।

कब मिलेगा नया डिजाइन?

नया डिजाइन फिलहाल WhatsApp for iOS beta 26.45.10.70 के कुछ टेस्टफ्लाइट यूजर्स को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक लेटेस्ट App Store वर्जन इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स को भी यह बदलाव दिखाई दे सकता है। हालांकि यह सर्वर-साइड और कई फेज में होने वाला रोलआउट है, इसलिए केवल WhatsApp अपडेट करने से हर यूजर को तुरंत नया डिजाइन नहीं मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN