Home Latest news ताज़ा खबर यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर अधिकतम 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेंगी...

यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर अधिकतम 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेंगी गाड़ियां, कोहरे की वजह से ड्राइविंग स्पीड में बदलाव

4
0

Source :- INDIATV NEWS

उत्तर प्रदेश के रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कोहरे में कम विजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए राज्य के 5 एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी है। कोहरे की वजह से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने स्पीड लिमिट कम करने का फैसला किया है। यूपी सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राज्य के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर शीतकालीन गति सीमा 15 नवंबर से लागू हो गया है, जो 15 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहेगा।

सुबह 08:00 बजे से लेकर रात 08:00 बजे तक लागू रहेगी नई लिमिट

यूपी सेफ्टी डिपार्टमेंट के मुताबिक, यूपी के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर 15 नवंबर, 2026 से लेकर 15 फरवरी, 2027 तक सुबह के 08:00 बजे से लेकर रात के 08:00 बजे तक शीतकालीन गति सीमा लागू रहेगी। इस दौरान गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। डिपार्टमेंट ने कारों के लिए 80, बसों के लिए 60 और मालवाहक ट्रकों के लिए 50 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड लिमिट तय की है।

यूपी के इन 5 एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई स्पीड लिमिट

यूपी के जिन 5 एक्सप्रेसवे के लिए ये स्पीड लिमिट तय की है, उनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इन सभी एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटा, यात्री बस की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा और मालवाहक वाहनों की अधिकतम स्पीड 50 किमी प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कोहरे की वजह से होने वाले हादसों में कई लोगों को गंवानी पड़ती है जान

बताते चलें कि यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे पर हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इन हादसों को रोकने के लिए ही उत्तर प्रदेश रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी है। स्पीड कम होने की वजह से गाड़ियों को समय रहते कंट्रोल किया जा सकता है और हादसों के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय ने कोहरे और ठंड के मौसम में सुरक्षित यात्रा के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत- एशियन पेंट्स, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेज बढ़त

SOURCE : INDIATV NEWS