Home rss world hindi विमान सेवा की बदहाली पर बात करते ही भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप,...

विमान सेवा की बदहाली पर बात करते ही भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन को बता दिया जिम्मेदार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में विमान सेवाओं की बदहाली और एटीसी सिस्टम में कमी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसके लिए वह बिल्कुल जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन ने इसपर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया था।

अमेरिका में कई घंटे उड़ाने ठप रहने और एटीसी संचार के धराशायी होने के बाद सवाल डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर उठाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि वह वाइट हाउस में अपने आवास और कार्यालय की मरम्मत में लगे हैं और विमान सेवा बाधित होने पर ध्यान ही नहीं दिया। इन आरोपों पर भड़कते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सारा ठीकरा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बाइडेन ने ऐसे यंत्र लगवाए जो कि धोखा दे रहे हैं।

पूरे देश में ठप हो गई थी विमान सेवा

पिछले सप्ताह अमेरिका की पुरानी हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में राउटर से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। ट्रंप ने इस घटना पर पहली बार सार्वजनिक रूप सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत की। यह बातचीत उस समय हुई, जब वह एशिया की यात्रा पर जाने के लिए ‘वाइट हाउस’ से रवाना हो रहे थे। ट्रंप ने विमान सेवाएं प्रभावित होने संबंधी घटना के लिए पुरानी तकनीक और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं, विशेष रूप से अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया।

मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विमान सेवा ठप पड़ने की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सारी जिम्मेदारी परिवहन मंत्री शॉनडफी की है। उन्होंने कहा, ‘शुक्रवार को आपने जो देखा, वह बहुत पुराने उपकरणों की खराबी का नतीजा था। ऐसा लगा मानो उन उपकरणों को दिल का दौरा पड़ गया हो। अच्छी बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित रहे। कोई घायल नहीं हुआ और कोई विमान दुर्घटना नहीं हुई।’

ट्रंप ने अपनी सरकार द्वारा हवाई ATC को आधुनिक बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्ष में इस दिशा में जरूरी काम नहीं करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस घटना के लिए ट्रंप द्वारा पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराने और डेमोक्रेटिक सांसदों की ओर से मौजूदा प्रशासन पर सवाल उठाए जाने से अमेरिका में राजनीतिक मतभेद और गहराने की आशंका है। जनवरी में डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस का नियंत्रण संभालने के बाद ट्रंप प्रशासन के कामकाज की जांच और निगरानी बढ़ सकती है। हालांकि, अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के पुराने उपकरणों से जुड़ी समस्याएं कई दशकों से बरकरार है। ये समस्याएं ट्रंप के पहले कार्यकाल से भी काफी पुरानी हैं।

इस दिशा में सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक ‘नेक्स्टजेन’ की शुरुआत 2003 में हुई थी। इस परियोजना पर पिछले वर्षों में 15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। ट्रंप इन दिनों ‘वाइट हाउस’ को अपनी पसंद के अनुसार नया रूप देने के लिए कई परियोजनाएं चला रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मैं निर्माण कार्यों पर बहुत कम समय खर्च करता हूं।’ जब उनसे इन परियोजनाओं पर होने वाले खर्च और इसके लिए धन उपलब्ध कराने वालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ”इसमें कोई खास पैसा खर्च नहीं होता। यह बहुत मामूली रकम है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN