Home - ट्रिप प्लान करने से लेकर अपॉइंटमेंट तक, Google Maps में आए धांसू...

ट्रिप प्लान करने से लेकर अपॉइंटमेंट तक, Google Maps में आए धांसू AI फीचर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Maps के Ask Maps फीचर में AI की मदद से Travel Itinerary बनाने, Saved Places खोजने और अपॉइंटमेंट ढूंढने जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि कुछ फीचर्स फिलहाल अमेरिका तक लिमिटेड हैं और धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी पहुंचेंगे।

Google Maps अब सिर्फ नेविगेशन ऐप नहीं रह गया है। Google ने Maps के Ask Maps फीचर में कई बड़े AI अपडेट रिलीज दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स ट्रिप की पूरी प्लानिंग कर सकेंगे। नया अपडेट खास तौर से ट्रैवल, रोजमर्रा के काम और आसपास की जगहों को खोजने के एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए लाया गया है। Google के मुताबिक, ये नए फीचर्स Android और iOS पर रोलआउट किए जा रहे हैं।

नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत AI की मदद से पूरा Travel Itinerary तैयार करना है। अब यूजर Ask Maps से किसी ट्रिप के लिए सिर्फ जगहों की जानकारी नहीं, बल्कि दिन के हिसाब से पूरा प्लान तैयार करने के लिए कह सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप कई दिनों की रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो Maps अलग-अलग दिनों के लिए अलग शेड्यूल तैयार कर सकता है। इसमें घूमने की जगहों के साथ खाने-पीने और दूसरी एक्टिविटीज के सजेशंस भी शामिल हो सकते हैं।

दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं itinerary

Ask Maps तैयार किए गए प्लान में हर स्टॉप के लिए नंबर वाले Map Pins भी दिखाएगा, जिससे पूरे सफर को समझना आसान होगा। यूजर इस itinerary को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इसके अलावा डेस्कटॉप पर इसे Google Docs में एक्सपोर्ट करने का विकल्प भी दिया गया है।

यात्रा शुरू होने के बाद भी AI मदद करता रहेगा। यूजर अपनी बनाई हुई itinerary को दोबारा खोल सकते हैं और रास्ते में ट्रैफिक, किसी जगह के खुले या बंद होने की स्थिति और दूसरे रियल-टाइम अपडेट देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यूजर बातचीत के जरिए अपने प्लान में बदलाव भी कर सकते हैं। जैसे रास्ते में कोई अच्छा रेस्टोरेंट या Scenic Viewpoint जोड़ना हो तो Ask Maps से ऐसा करने के लिए कहा जा सकता है।

AI की मदद से सर्च करना होगा आसान

Google Maps में अब Saved Lists को भी AI की मदद से सर्च करना आसान होगा। मान लीजिए आपने Maps में कई रेस्टोरेंट या घूमने की जगहें सेव कर रखी हैं। अब आपको एक-एक करके सभी जगहों को ओपेन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप Ask Maps से पूछ सकते हैं कि आपकी सेव की गई जगहों में से किस जगह पर अभी सीट उपलब्ध है या कौन-सी जगह आपके लिए सबसे सही रहेगी।

इसके अलावा Google Ask Maps में AI Agent जैसी फंक्शनैलिटी भी जोड़ रहा है। इसके साथ यूजर ब्यूटी सर्विस, पेट केयर, ऑटो रिपेयर और होम रिपेयर जैसी सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूजर Ask Maps से कह सकता है कि उसे शाम 4 बजे आसपास Nail Appointment चाहिए। Maps उपलब्ध स्लॉट और आसपास के बिजनेस दिखा सकता है। कुछ मामलों में AI यूजर की तरफ से लोकल बिजनेस को कॉल करके अपॉइंटमेंट लेने में भी मदद कर सकता है।

अमेरिका से कुछ फीचर्स की शुरुआत

हालांकि, यहां एक जरूरी बात है। Appointment Booking और ‘Know Before You Go’ जैसे कुछ नए फीचर्स की शुरुआत फिलहाल अमेरिका से हो रही है और दूसरे देशों में इन्हें बाद में विस्तार दिया जाएगा। वहीं Travel Itineraries और Saved Lists Search, Ask Maps के उपलब्ध मार्केट्स में ज्यादा रोलआउट किए जा रहे हैं।

भारत के लिए यह अपडेट इसलिए भी खास है क्योंकि Google ने मार्च 2026 में भारत में Ask Maps को English में Android और iOS पर रोलआउट करना शुरू किया था। कंपनी ने बताया था कि Ask Maps Gemini की मदद से यूजर्स को मुश्किल लोकल और ट्रैवल सवालों के जवाब दे सकता है और भारत में Hindi सपोर्ट भी आने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN