Source :- LIVE HINDUSTAN
ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपना नया पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K पेश किया है। यह एक पोर्टेबल Boombox है, जिसे घर की पार्टी, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर और बाहर म्यूजिक सुनने जैसे मौकों के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 120W का साउंड आउटपुट और बॉक्स में मिलने वाला वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन है। कंपनी ने इस स्पीकर में दमदार आवाज के साथ लंबी बैटरी और पार्टी लाइट्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इस स्पीकर में 120W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके साथ दो 3 इंच के फुल-रेंज स्पीकर और एक अलग 4 इंच का Woofer मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है। इसमें पार्टी के माहौल को रंगीन बनाने के लिए Aura Lights भी दी गई हैं।
Blaupunkt Atomik Knightz 25K की कितनी है कीमत
Blaupunkt Atomik Knightz 25K की कीमत 14,990 रुपए है। इस स्पीकर को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
Blaupunkt Atomik Knightz 25K स्पीकर की खासियतें
स्पीकर में 120W का साउंड आउटपुट मिलता है। Blaupunkt Atomik Knightz 25K में दो 3 इंच के फुल-रेंज स्पीकर्स दिए गए हैं। इनके साथ एक अलग 4 इंच का Woofer भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप साफ आवाज और गहरे Bass के लिए बनाया गया है। इस स्पीकर की एक खास बात इसके साथ मिलने वाला Wireless Microphone है। इसकी मदद से यूजर गाने चलाकर उनके साथ अपनी आवाज में गा सकते हैं।
यानी अगर घर पर दोस्तों या परिवार के साथ छोटी पार्टी रखी है, तो Karaoke के लिए अलग से माइक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्टी स्पीकर में अच्छी आवाज के साथ बैटरी का लंबा चलना भी जरूरी है। Blaupunkt का दावा है कि Atomik Knightz 25K एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। Blaupunkt ने इस स्पीकर में सिर्फ आवाज पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि इसके लुक को भी पार्टी के हिसाब से तैयार किया है।
Atomik Knightz 25K में Party Aura Lights दी गई हैं। गाने बजने के दौरान ये लाइट्स आसपास के माहौल को रंगीन बना सकती हैं। खासकर घर में पार्टी या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर के दौरान यह फीचर काम आ सकता है। Blaupunkt ने Atomik Knightz 25K में ऊपर की तरफ बड़ा Carry Handle दिया है। स्पीकर की आधिकारिक वेबसाइट पर IPX6 रेटिंग का भी जिक्र है। इसका मतलब है कि यह पानी की तेज बौछारों को झेल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, USB और TF Card जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा TWS सपोर्ट भी मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



