Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, 10...

सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, 10 साल पुराना विवाद याद कर कसा तंज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/18/1200x900/Sona_mohpatra_salman_khan_01_1794971694831_HNp9_1794971706057_nlw8_ad5978a6-0d26-43e7-89b6-0de1e72b6e98_0ulh.png

सोना मोहपात्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सिंगर एक बार फिर सलमान खान पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। वो सलमान की फिल्म मातृभूमि के ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने पर तंज कसती भी नजर आईं। 

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान खान की ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के कई गाने भी रिलीज किए गए हैं। ऐसा ही एक गाना है इस फिल्म का ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’। इस गाने को सलमान खान ने ही गाया है। अब एक्टर के इस गाने पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर सलमान खान पर अपनी भड़ास निकाली है।

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने पर सोना मोहपात्रा का तंज

ये पहली बार नहीं है जब सोना मोहपात्रा ने सलमान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उन्होंने उस वक्त के बारे में बताया जब सलमान खान से उनका विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें लोग कहते थे कि अगर उन्होंने सलमान से पंगा नहीं लिया होता तो उनका करियर शानदार होता। सोना मोहपात्रा ने ऐसे ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो अपनी शर्तों पर काम कर रही हैं और उन्होंने करियर में काफी कुछ हासिल किया है। इस वीडियो में सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर तंज कसते हुए सोना मोहपात्रा ने कहा- क्या मैं इस आर्टिस्टिक यूनिवर्स को मिस कर रही थी?

सलमान खान के साथ अपने पुराने विवाद को किया याद

सोना वीडियो में कहती हैं, 2026 खत्म होने वाला है और एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट के तौर पर मुझे 20 साल हो गए हैं। इसमें से एक चैप्टर जिसके बारे में बात करनी चाहिए वो है साल 2016। 10 साल पहले मैंने उस वक्त के इंडस्ट्री सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ बोला था क्योंकि उन्होंने फिल्म शूटिंग की थकान का अनुभव किसी रेप पीड़ित महिला से किया था। बस फिर क्या…मुझे गैंग रेप की धमकी आने लगी, मेरी पॉर्नोग्राफिक मॉर्फ तस्वीरें शेयर कीं। मेरे परिवार और मेरी मम्मी को गंदी-गंदी गालियां, धमकियां दी जा रही थीं। बात इतनी बढ़ गई थी कि मुझे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।”

2019 में किस चीज को लेकर की थी आलोचना?

सोना ने आगे कहा, “2019 में फिर जब एक बार उसने प्रियंका चोपड़ा जैसी निपुण महिला का उसकी फिल्म न करके शादी करने के फैसले का मजाक उड़ाया, तब मैंने उसके खिलाफ भी बोला था। हां-हां अपनी शर्ट उतारकर खुद को ‘मसीहा’ साबित करने की कोशिश करना, मुझे बिल्कुल भी इम्प्रेस नहीं करता। 2019 में और भी धमकियां मिलीं और सालों तक लोगों ने मेरे साथ सहानुभूति दिखाई कि सोना आप इतनी टैलेंटेड हैं, सलमान खान से पंगा नहीं लिया होता तो सोचिए आपका करियर कहां होता?”

तेरी सेक्सी ब्यूटी गाने पर क्या बोलीं सोना मोहपात्रा?

इसके बाद ही सोना वीडियो में सलमान के गाने तेरी सेक्सी ब्यूटी का जिक्र करती हैं। वो कहती हैं, “मैंने अपना इंस्टाग्राम खोला और एल्गो ने मुझे मिस्टर खान का मास्टरपीस दिखाया जो एक ऐसी फिल्म से है जो कथित तौर पर हमारे सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है और हमारे सुपरस्टार यहां दो पेग पीने और हवाई जहाज बन जाने के बारे में गा रहे हैं।” सोना ने कहा कि ये गाना सुनकर अचानक उन्हें वो संवेदनाएं याद आ गईं जो उन्हें दी गई थीं।

सोना का इशारा- सलमान के करियर को सहानुभूति की जरूरत

सोना कहती हैं, “और अचानक, मुझे वो संवेदनाएं याद आ गईं। क्या यही वह क्रिएटिव दुनिया है जिसे मैंने खो दिया था? अगर मैंने ऐसे दस और गाने गाए होते तो मेरी जिंदगी पूरी हो जाती? पिछले 10 सालों को देखते हुए मैं श्योर नहीं हूं कि असल में किसके करियर को उस सहानुभूति की जरूरत है।” इस वीडियो के अंत में सोना ने अपनी अचीवमेंट्स भी गिनवाईं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN