Source :- LIVE HINDUSTAN
Asus ने भारतीय बाजार में नए गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप लॉन्च कर दिए हैं। नए डिवाइस की लिस्ट में TUF Gaming F16, Made in India TUF Gaming A15 और TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप शामिल हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं इनकी कीमत और खासियत
Asus ने भारतीय बाजार में अपनी TUF गेमिंग लैपटॉप लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी ने नए TUF Gaming F16, Made in India TUF Gaming A15 और TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप को लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह नई रेंज उन यूजर्स के लिए है जो ऐसे डिवाइस चाहते हैं, जिन पर गेमिंग, पढ़ाई और रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकें। इन लैपटॉप में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड, मेमोरी और स्टोरेज को बढ़ाने की सुविधा और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिए गए हैं। TUF गेमिंग F16 में इंटेल कोर 5 और कोर 7 प्रोसेसर हैं, जबकि A15 में AMD राइजेन 7 चिपसेट और एनवीडिया जीफोर्स RTX 3050 ग्राफिक्स दिए गए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत पर…
सम्बंधित सुझाव
26% OFF
ASUS ROG Zephyrus Duo 16 (2026),Intel Core Ultra 9 386H (Series 3),RTX 5070 Ti-12GB,32GB RAM,2TB SSD,3K OLED,16″(40 cm),120Hz,Win 11,M365 Basic(1Y),Office 24,Grey,2.8 Kg,GX651AR-SR074WS,Gaming Laptop
ASUS ROG Zephyrus Duo 16 (2026)
Intel Core Ultra 9 386H (Series 3)
RTX 5070 Ti-12GB
₹569990
₹769990
खरीदिये
10% OFF
ASUS ROG Strix Scar 18 (2026),Intel Core Ultra 9 (Series 2),RTX 5090-24GB,64GB RAM (Upgradeable),2TB SSD,4K FHD+,18″(45 cm),Win 11,M365 Basic(1Y),Office 24,Black,3.7 Kg,G835LXG-TQ492WS,Gaming Laptop
ASUS ROG Strix Scar 18 (2026)
Intel Core Ultra 9 (Series 2)
RTX 5090-24GB
₹699990
₹779990
खरीदिये
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
भारत में Asus TUF Gaming F16 के इंटेल कोर 5 वेरिएंट की कीमत 1,39,990 रुपये से शुरू होती है। इसके हाई-एंड कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,54,990 रुपये है। यह 18 नवंबर से आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन, आसुस ई-शॉप और देशभर में मौजूद ऑथराइज्ड आसुस रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा।
‘Made in India’ Asus TUF Gaming A15 (FA506NCG) की शुरुआती कीमत 1,32,990 रुपये है और Asus TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत 2,09,990 रुपये है। ये दोनों मॉडल 1 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसे आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन और आसुस ई-शॉप के जरिए खरीदा जा सकेगा।
आसुस, TUF Gaming F16 की खरीद पर लोन-कम-इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट (LCEMI) और नो-कॉस्ट EMI (NCEMI) के ऑप्शन भी दे रहा है, जो 7,777 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं। अन्य कॉन्फिगरेशन के लिए EMI ऑप्शन इस प्रकार हैं: हाई-एंड F16 के लिए 8,611 रुपये, TUF Gaming A15 के लिए 7,499 रुपये और T700 Mini के लिए 8,750 रुपये से शुरू होते हैं।
चलिए अब एक नजर डालते हैं कि अलग-अलग मॉडल में क्या खास है
आसुस का कहना है कि TUF Gaming F16 उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें एक ऐसा गेमिंग लैपटॉप चाहिए जो रोजमर्रा के काम और पढ़ाई-लिखाई के लोड को भी आसानी से संभाल सके। यह मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। साथ ही, इसमें 64GB रैम तक मेमोरी अपग्रेड और 4TB एसएसडी तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है। यह लैपटॉप इंटेल कोर 5 प्रोसेसर 205H और इंटेल कोर 7 प्रोसेसर 230H के ऑप्शन्स के साथ आता है। आसुस ने इसमें पतले ब्लेड वाला डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि इससे एयरफ्लो बेहतर होता है और लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान भी परफॉर्मेंस स्टेबल बना रहता है।
सम्बंधित सुझाव
कनेक्टिविटी के लिए, TUF गेमिंग F16 में एक लैन पोर्ट, एचडीएमआई 2.1, पावर डिलीवरी के साथ यूएसबी टाइप-C, और एक्सेसरीज के साथ बाहरी डिस्प्ले को जोड़ने के लिए कई अन्य पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी अपने लोकल मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, और इसी के तहत आसुस TUF गेमिंग A15 (FA506NCG) को ‘मेड इन इंडिया’ कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा रहा है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 155 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें 64GB तक रैम और 2TB तक एसएसडी स्टोरेज को बढ़ाने (एक्सपैंड करने) की सुविधा है।
थर्मल मैनेजमेंट के लिए, लैपटॉप में डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम और पीछे की तरफ बड़े एग्जॉस्ट वेंट दिए गए हैं, जिन्हें लंबे समय तक गेमिंग या काम करने के दौरान गर्मी को बाहर निकालने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
TUF गेमिंग A15 में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में दो यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट शामिल हैं। इससे यूजर बाहरी डिस्प्ले और अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
वहीं, आसुस TUF गेमिंग T700 मिनी एक कॉम्पैक्ट गेमिंग डेस्कटॉप है, जिसका डिजाइन एनीमे से इंस्पायर्ड है। इसमें एक ऐसा मैकेनिज्म दिया गया है जिसकी मदद से यूजर सिस्टम को ज्यादा खोले बिना ही उसकी मेमोरी और स्टोरेज को अपग्रेड कर सकते हैं।
यह डेस्कटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर ऑप्शन्स के साथ आता है और इसमें 8GB VRAM वाला एनवीडिया जीफोर्स RTX 5060 ग्राफिक्स दिया गया है। यह 64GB तक DDR5 रैम और 2TB तक एसएसडी स्टोरेज को सपोर्ट करता है। आसुस ने T700 मिनी में एंटरप्राइज-ग्रेड मदरबोर्ड लगाया है, जिसमें 100 प्रतिशत सॉलिड कैपेसिटर और 80 प्लस प्लैटिनम-सर्टिफाइड पावर सप्लाई दी गई है।
इसमें नौ यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें हाई-स्पीड यूएसबी टाइप-C कनेक्टिविटी और मल्टी-डिस्प्ले सपोर्ट शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

ASUS ROG Zephyrus Duo 16 (2026)


