Home rss sports hindi जीत के साथ साउथ अफ्रीका के लिए आई बुरी खबर, कप्तान टेम्बा...

जीत के साथ साउथ अफ्रीका के लिए आई बुरी खबर, कप्तान टेम्बा बावुमा दूसरे टेस्ट से बाहर

8
0

Source :- KHABAR INDIATV

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त तो बना ली, लेकिन अब टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान उनके दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में उनकी जगह टीम की कप्तानी एडेन मारक्रम संभाल सकते हैं।

बावुमा को यह चोट वांडरर्स मैदान पर पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय लगी थी। उस समय वह 49 रन बनाकर खेल रहे थे। चोट के बाद उन्हें मैदान पर ही ट्रीटमेंट दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरने के बाद वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन के साथ साझेदारी करते हुए अपने स्कोर में 19 रन और जोड़े। लेकिन इसके बाद वह बांग्लादेश की दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीतकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर पहुंच गई।

कौन लेगा बावुमा की जगह?

बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मारक्रम के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है। हालांकि, साउथ अफ्रीका को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भी नए खिलाड़ी की तलाश करनी होगी। टोनी डी जॉर्जी टीम में रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं और उन्हें सीधे इस स्थान पर मौका मिल सकता है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका 20 नवंबर को एक और खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। टेस्ट टीम में जगह पाने की दौड़ में सिनेथेम्बा किशिले, जॉर्डन हरमन और डेविड बेडिंगहम के नाम भी शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक फिट होना मुश्किल

बावुमा की चोट से उबरने में कितना समय लगेगा, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने भी कहा है कि अभी उनकी मेडिकल टीम के साथ पूरी चर्चा नहीं हुई है। बावुमा ने मैच के बाद कहा कि इस स्थिति में खुद को पाकर निराश हूं। हालांकि, यह उनके खेल का एक हिस्सा बन गया है। वह मेडिकल टीम की निगरानी में अपनी चोट का इलाज और देखभाल जारी रखेंगे। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू होना है।

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से खौफ में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, कीवी खिलाड़ी ने बताया क्यों हैं इतने खतरनाक

हेनरी निकोल्स के धमाकेदार सेंचुरी ने पलट दी बाजी, वेलिंग्टन में आग उगलता है बल्ला

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV