Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘गूगल पर केस कर दूंगा…’, 500 करोड़ नेटवर्थ की खबर पर भड़के...

‘गूगल पर केस कर दूंगा…’, 500 करोड़ नेटवर्थ की खबर पर भड़के अनुपम खेर, बोले- एक घर था वो भी आलिया भट्ट को बेच दिया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/21/1200x900/anupam_kher22_1795254026213_DF7u_1795254041666_D7On_c4209696-616e-4c4d-9e16-ad83690cd490_u1Cu.jpg

इन दिनों अनुपम और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर की नेट वर्थ चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जा रहा है कि वो दोनों 400 से 500 करोड़ रुपये के मालिक है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अनुपम उन स्टार्स में से हैं, जो अपनी हर बात को बेबाकी से रखते हैं। अपने करियर में अनुपम ने 540 से ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्में दिए हैं। फिल्मों में महंगी फीस लेने वाले अनुपम खेर आज भी मुंबई में एक किराए के घर में रहते हैं। इन दिनों अनुपम और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर की नेट वर्थ चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जा रहा है कि वो दोनों 400 से 500 करोड़ रुपये के मालिक है। ऐसे में अब खुद एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने एक घर खरीदा था वो भी आलिया भट्ट को बेच दिया।

हम दोनों भाभी किराए के घर में रहते हैं

दरअसल, 71 साल के अनुपम खेर इन दिनों ‘रामायण’ में जटायु की आवाज बनने को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अनुपम ने हाल ही में ‘द अनफिल्टर्ड आवर’ को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में अनुपम ने बताया कि वह घर खरीदने की बजाय, किराए के घर में रहना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे उन्‍हें मानसिक शांति मिलती है। अनुपम ने बताया, ‘मैंने जिस दिन अपने खुद के घर के बजाय किराए के अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया उसी दिन से खुद को आजाद कर लिया। यह फैसला मैंने 10 साल पहले लिया था। मुझे प्रॉपर्टी से जुड़ा किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है। मैंने सिर्फ शिमला में अपनी मां के लिए एक घर खरीदा था। मैं और मेरा भाई दोनों किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं और हम इसमें खुश हैं।’

आलिया को बेचा था अपना घर

इसी इंटरव्यू में अनुपम खेर ने याद किया कैसे उन्होंने मुंबई में एक घर खरीदा और फिर अपने उस पुराने घर को बेच दिया था। वो भी किसी और को नहीं बल्कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट को। ये तब की बात है जब उनकी पत्नी किरण खेर सांसद बन गईं और चंडीगढ़ चली गईं। अनुपम ने बताया, ‘जब आपके पास कोई संपत्ति नहीं होती है तो आपको ऐसा लगता है जैसे आप दुनिया के सबसे ऊंचे इंसान हों। आपके ऊपर कोई प्रेशर नहीं होता। इससे पहले जब मेरे पास अपना घर था तो मैंने उसे आलिया भट्ट को बेच दिया। उसके बाद हम दूसरे घर में शिफ्ट हो गए। उसी समय किरण सांसद बन गईं, इसलिए वह चंडीगढ़ चली गईं। मैं एक घर की तलाश कर रहा था, तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं किराए के अपार्टमेंट में ही रह सकता हूं।’ इस दौरान अनुपम ने तंज कसते हुए बताया कि उनके पास इसका 10% भी नहीं है।

‘नेट वर्थ की बात पर बोले गूगल पर केस कर दूं’

अनुपम खेर ने गूगल पर अपने नेट वर्थ के गलत आंकड़ों को लेकर नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने ने कहा कि ये सब ‘गलतफहमी’ है। अनुपम बोले कहा, ‘इन खबरों को देखकर लोगों को लगता है कि मैं बहुत अमीर हूं। अगर आप मेरी नेट वर्थ गूगल करेंगे तो हैरान रह जाएंगे। कभी-कभी तो मेरा मन करता है कि गूगल पर ही केस कर दूं। मेरे पास 400- 500 करोड़ रुपये का 10% भी नहीं है। मेरे दोस्त इंटरनेट पर यह सब पढ़ते हैं और मुझसे मजाक में कहते हैं कि इस रकम में से उन्हें भी कुछ भेज दूं।’

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस वक्त 6 फिल्में हैं। वह जल्द ही सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया है’ में नजर आएंगे, जो इसी महीने 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह राम वामसी कृष्णा की तेलुगू फिल्म ‘द इंडिया हाउस’, ‘खोसला का घोसला 2’, प्रभास के साथ अगले साल ‘फौजी’, ‘श्री राम भूमि’ और एक बंगाली फिल्म ‘शुरू थेके शुरू’ में नजर आने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN