Home LIFESTYLE NEWS HINDI नींद में दूध पीता है बच्चा, जागते ही क्यों करता है अवॉइड?...

नींद में दूध पीता है बच्चा, जागते ही क्यों करता है अवॉइड? डॉक्टर से जानिए इसकी वजह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पेरेंट्स इस बात से परेशान होते हैं कि उनका बच्चा सोते समय दूध पीता है लेकिन जागते समय अवॉइड करता है। ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने बच्चों के दूध पीने के व्यवहार को समझने और उनकी फीडिंग से जुड़ी आदतों पर ध्यान देने के बारे में बताया है।  

कई बार नए पेरेंट्स की सबसे बड़ी परेशानी होती है बच्चे को दूध पिलाना। कुछ बच्चे जागते हुए दूध को अवॉइड करते हैं, लेकिन जैसे ही सोते हैं वैसे ही आसानी से दूध पी लेते हैं। बच्चे का यह व्यवहार पेरेंट्स के मन में कई सवाल खड़े करता है। आखिर जागने और सोने के दौरान बच्चे के दूध पीने के तरीके में इतना अंतर क्यों होता है? क्या यह कॉमन बात है या इस पर ध्यान देने की जरूरत है? इस बारे में पीडियाट्रिशियन डॉक्टर माधवी भारद्वाज डिटेल शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि बच्चों की फीडिंग से जुड़ी आदतों को समझना पेरेंट्स के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपका बच्चा भी जागते हुए दूध पीने से मना करता है और नींद में आसानी से दूध पी लेता है, तो डॉक्टर द्वारा बताई बात आपको जरूर जाननी चाहिए।

हर बच्चा अलग होता है

डॉक्टर कहती हैं कि उनके पास कई पेरेंट्स आते हैं जो शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा जागते हुए दूध नहीं पीता है लेकिन जब सोता है तो आसानी से दूध खत्म कर देता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि बर्थ वेट को डबल करने का टार्गेट 4 से 6 महीने का समय होता है जो एवरेज बर्थ वेट होता है बेबीज का वह बहुत जल्दी अचीव हो जाता है और जब बच्चे का वेट हाई सेंटाइल्स पर जा रहा होता है तो बच्चा मोटापे पर नहीं जाना चाहता है। ऐसे में एपेटाइट रेगुलेशन शुरू होने लगता है और बच्चा अपनी भूख को समझने लगता है। लेकिन पेरेंट्स इसे नहीं समझते हैं। पेरेंट्स अक्सर इस बात पर टिके रहते हैं कि बच्चे को कम से कम 1000 एमएल पीना चाहिए क्योंकि ऐसा फॉर्मूला के डिब्बे पर लिखा होता है। आपको समझना होगा कि हर बच्चा अलग होता है और दूध कितना पीना है ये बच्चा खुद तय करता है।

समय के साथ इफेक्टिव सकलर हो जाता है बच्चा

डॉक्टर कहती हैं कि ब्रेस्टफीडिंग के मामले में बच्चा जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है तो बेबी 2 से 5 मिनट के लिए दूध पीता है और फिर इधर-उधर देखने लगता है। जिसकी वजह से बच्चे का ध्यान भटकता है और भूख एपेटाइट रेगुलेशन होता है और बच्चा इफेक्टिव सकलर हो जाता है। ऐसे में जो बच्चा पहले दूध पीने के लिए 15 मिनट लेता था, वह अब उस काम को 5 मिनट में कर लेता है। क्योंकि अब बच्चा बाहर जाना चाहता है या बच्चा किसी की गोदी में जाना चाहता है। बच्चा रोता है तो मां उसे हर बार ब्रेस्ट से लगा लेती हैं।

क्यों जागने पर दूध अवॉइड करता है बच्चा

वहीं जो बच्चे बोतल से दूध पीते हैं उनके दूध की क्वांटिटी भी कम हो जाती है। ऐसे में बच्चा बोतल लेता है और उसे मुंह में रखता है, चबाता है और फिर इधर-उधर फेंक देता है। जिसके बाद हम देखते हैं कि सिर्फ 20 एमएल पीया है। जिसे देखकर बच्चे सोचते हैं कि बेबी तो 100 एमएल पी लेता था। ऐसे में पेरेंट्स बच्चे को बार-बार बोतल देते हैं जिसकी वजह से बच्चा निगेटिव एसोसिएशन में जाता है। फिर जैसे ही आप गोदी में बेबी को लेते हैं वैसे ही वह किक मारता है, रोता है, बहुत ज्यादा टाइट हो जाता है। ऐसे में घरवाले सोचते हैं कि मां के गलत खाने की वजह से बच्चा ऐसा कर रहा है और न जाने क्या-क्या सोचने लगते हैं।

कब जबरदस्ती ना करें

अब बच्चा जब सो रहा होता है तो तब बच्चे को कोई इंप्रेशन नहीं होता है और तब बच्चा दूध पी लेता है। लेकिन जब जाग रहा होता है तो वह पूरा फाइट कर रहा होता है। डॉक्टर कहती हैं कि बच्चे की एक्टिविटी को देखें। अगर वेट नहीं बढ़ रहा तो चिंता ना करें, हाइट को देखें और सबसे जरूरी है कि यूरीन आउटपुट को देखें। अगर सब कुछ ठीक है तो जबरदस्ती ना करें। जब आप बच्चे के साथ जबरदस्ती करना बंद कर देते हैं तो फिर समस्या अपने आप सॉल्व हो जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN