Home rss business hindi 1 लाख रुपये के बना दिए 38 लाख रुपये से ज्यादा, 5...

1 लाख रुपये के बना दिए 38 लाख रुपये से ज्यादा, 5 साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • एयरोस्पेस एंड डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों ने 5 साल में 1 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट को 38 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है
  • मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों ने 5 साल में अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 38 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 479 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 180.80 रुपये है।

1 लाख रुपये के ऐसे बन गए 38 लाख रुपये से ज्यादा
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर 26 नवंबर 2021 को 11.04 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 23 नवंबर 2026 को 425.60 रुपये पर बंद हुए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों में 5 साल में 3759 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर किसी व्यक्ति ने 26 नवंबर 2021 को अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को अब तक बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 38.58 लाख रुपये होती।

एक साल में शेयरों में 64% की तेजी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर पिछले एक साल में 64 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर 223 पर्सेंट उछले हैं। पिछले दो साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 367 पर्सेंट का उछाल आया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मार्केट कैप सोमवार को 15,815 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने मई 2023 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 54 पर्सेंट बढ़कर 46 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 30 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू सालाना आधार पर 72 पर्सेंट बढ़कर 388 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 225 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN