Home Latest news ताज़ा खबर जहां नजर गई, वहां दिखे जलते दीये… नडियाद के संतराम मंदिर में...

जहां नजर गई, वहां दिखे जलते दीये… नडियाद के संतराम मंदिर में दिव्य नजारा; 2 घंटे तक हुई आतिशबाजी ने बांधा समां

4
0

Source :- INDIATV NEWS

गुजरात के नडियाद स्थित प्रसिद्ध संतराम मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का पर्व बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। मंगलवार को मंदिर परिसर सवा लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। चारों ओर जलते दीयों की खूबसूरत कतारों ने ऐसा अलौकिक नजारा पेश किया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक लगातार आतिशबाजी की गई, जिसने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।

संतराम मंदिर

Image Source : REPORTER INPUTसंतराम मंदिर

‘जय महाराज’ के जयकारों से गूंज उठा मंदिर

देव दीपावली के इस खास मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा परिसर रोशनी से नहाया नजर आया और आतिशबाजी के बीच मंदिर ‘जय महाराज’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। हर तरफ भक्ति, उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

संतराम मंदिर

Image Source : REPORTER INPUTसंतराम मंदिर

क्यों प्रसिद्ध है ये मंदिर?

बता दें कि नडियाद का संतराम मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। मंदिर में बच्चों के बोलने की मन्नत से जुड़ी एक विशेष परंपरा भी प्रचलित है। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मन्नत मांगने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देव दीपावली पर दीयों की जगमगाहट और आतिशबाजी ने इस धार्मिक उत्सव को यादगार बना दिया।

देखें वीडियो-

वाराणसी में देव दीपावली की धूम

उधर, वाराणसी में भी देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। शाम 5 बजे के बाद काशी के गंगा के घाट पर लाखों दीपक से जगमगा उठे। बनारस के गंगा घाट के दोनों तरफ 11 लाख दीपक जलाए गए। इसकी शुरुआत शाम के सवा पांच बजे से हुई। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती की गई। 21 ब्राह्मणों ने मां गंगा की महाआरती की। इस दौरान लाखों श्रद्धालु घाट पर मौजूद थे। इसके कुछ देर बाद ड्रोन और लेजर लाइट शो से पूरा इलाका चमक उठा।

चेतसिंह किला पर 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो का कार्यक्रम हुआ, 25 मिनट तक लेजर शो चला। अंत में देव दीपावली का समापन ललिताघाट पर ग्रीनआतिशबाजी से किया गया।

हजारों दीपों से जगमगाए मथुरा के घाट

देव दीपावली के पावन अवसर पर कान्हा की नगरी मथुरा भी भक्ति और उल्लास में सराबोर नजर आई। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में स्वामी घाट से ध्रुव घाट तक भव्य दीपदान किया गया, जिससे यमुना के दोनों तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

(रिपोर्ट- नचिकेत मेहता)

यह भी पढ़ें-

40 घंटे तक जलने वाला अनोखा दीया, कम से कम तेल में हो जाएगा काम; डिजाइन से हर्ष गोयनका भी हुए इंप्रेस

SOURCE : INDIATV NEWS