Home Latest news ताज़ा खबर ‘ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने मचाई तबाही, दुश्मन के एयर डिफेंस को...

‘ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने मचाई तबाही, दुश्मन के एयर डिफेंस को दिया चकमा’, DG ब्रह्मोस का बड़ा खुलासा

4
0

Source :- Khabar Indiatv

नई दिल्ली: भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखा दी। इस ऑपरेशन में ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के महानिदेशक डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने ब्रह्मोस की ताकत देखी। दुश्मन की ओर से तैनात एयर डिफेंस सिस्टम एक भी ब्रह्मोस मिसाइल को डिटेक्ट नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस के प्रहार से दुश्मन की रूह कांप उठी थी।

सवाल-ये कितना बैटल प्रूवन है और इसकी क्षमता हम कैसे बढ़ा रहे हैं? 

जवाब- सुपरसोनिक ब्रह्मोस अपनी क्षमता और लाइव कॉम्बैट सिचुएशन में बहुत ही कारगर है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस को पहली बार रियल टाइम कॉम्बैट एनवायरनमेंट में प्रयोग किया गया था। ये टैक्टिकल मिसाइल है। दुश्मन के हर ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। 

सवाल-सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक क्या होता है? ब्रह्मोस कैसे इससे जुड़ा हुआ है?

जवाब- सुपरसोनिक मिसाइल वो होता है जिसकी स्पीड 1.5 मैक की होती है। इसका मतलब है एक किलोमीटर प्रति सेकंड के स्पीड से मिसाइल जाती है। अगर हाइपरसोनिक है तो दो किलोमीटर प्रति सेकंड की स्पीड से मिसाइल जाती है। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना होता है। रडार के लिए सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइल को डिटेक्ट करना बहुत डिफिकल्ट है। 

सवाल- ब्रह्मोस NG की क्षमता क्या है? कितना कारगर है? और ये कहां तक पहुंचा?

जवाब-अगर ब्रह्मोस मिसाइल से आप ब्रह्मोस NG की तुलना करोगे तो ये स्लीकर मिसाइल है। ये एडवांस टेक्नोलॉजी है, कंपोजिट टेक्नोलॉजी है। इसकी घातकता क्षमता सेम है लेकिन इसका साइज रिड्यूस किया गया है। इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी लगाई गई है, मेटैलिक इस्तेमाल किया है, कंपोजिट इस्तेमाल किया है। इसका वेट रिडक्शन हुआ है। 60% वेट रिड्यूस हुआ है। ये पूरा ड्रॉइंग बोर्ड पे है। अभी इसका एनालिसिस हो रहा है। उसके बाद और एक्जैक्ट निकलेगा। इस साइज का मिसाइल जो है दो मीटर और ढाई मीटर से कम हुआ है। इस पर हमारे साइंटिस्ट और इंजीनियर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नए एनालिसिस और डिजाइन रिव्यू किए जा रहे हैं। इसके बाद हम लोग आपको दिखाएंगे कि इसकी क्या क्षमता है, कितना लेंथ है और कितना वेट रिडक्शन हुआ है। 

सवाल-यह कितना घातक है? रेंज एक्सटेंशन को लेकर बात हो रही है, 1500 किलोमीटर की रेंज की बात हो रही है। जो क्लासिफाइड नहीं है, क्या आप इसकी जानकारी दे सकते हैं? 

जवाब- ब्रह्मोस रेंज एक्सटेंशन प्रोग्राम ऑलरेडी चालू है। हम इस पर काम कर रहे हैं। ये रेंज एक्सटेंडेड मिसाइल पहले 290 किलोमीटर था। अभी लॉन्ग रेंज पर हम वर्क कर रहे हैं। एग्जैक्ट रेंज कितना है, उस पर हम अभी नहीं बोल पाएंगे। लेकिन रोडमैप क्या होगा, ये कॉन्सेप्चुअल स्टेज पर है। आने वाले टाइम पर इसे बता पाएंगे। 1500 किलोमीटर भी हो सकता है, 1200 किलोमीटर भी हो सकता है। लेकिन उस पर अभी क्लियर नहीं बता सकते। 

सवाल-ब्रह्मोस के अलग-अलग वर्जन कितने कारगर होंगे? देश में ब्रह्मोस का किस तरह का इकोसिस्टम तैयार होगा और सिक्योरिटी सिस्टम तैयार होगा? 

जवाब-ब्रह्मोस नेवी, आर्मी, एयरफोर्स तीनों को हम ये मिसाइल दे चुके हैं। ये बहुत पावरफुल है और डेडली मिसाइल है। अगर आप देखें तो स्पीड, एक्यूरेसी, फायर पावर, लेथैलिटी सब कुछ लैंड अटैक है, एंटी शिप मोड है। लैंड अटैक ग्राउंड वर्जन या नेवी वर्जन से भी हो सकता है और एयरफोर्स से भी हो सकता है। शिप से और सबमरीन से भी हमने इसका इस्तेमाल किया है। एयरफोर्स का Su-30 इस्तेमाल करके फायर कर चुके हैं। ये एडवांस मिसाइल जो है ये बहुत इफेक्टिव है, बहुत घातक है। ये एयर लॉन्च वेपन सिस्टम है। ये फोर्स मल्टीप्लायर, यूनीक बन गया है जो आज के समय में नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर का अंजाम देने में सक्षमता प्रदान करता है। 

Image Source : REPORTER INPUTब्रह्मोस एयरोस्पेस के महानिदेशक डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी

सवाल-ब्रह्मोस क्या गेम चेंजर है? क्या ब्रह्मोस की कैपेबिलिटी, ब्रह्मोस की टैक्टिकल कैपेबिलिटी या ब्रह्मोस का जिक्र होता आया है? 

जवाब-मेक इन इंडिया से लेकर मेक फॉर वर्ल्ड के लिए ब्रह्मोस,  प्रधानमंत्री इस बात को कहते आए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसकी ऑपरेशन सिंदूर में हुई। Su-30 MKI से जब ब्रह्मोस को लॉन्च किया गया तब पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही मची। और फिर पाकिस्तान उठ नहीं पाया। 

सवाल-आने वाले दिनों में किस तरह की हमारी तैयारी है? ब्रह्मोस NG का नेक्स्ट वर्जन जो है या एयर वर्जन होगा, वो कितना घातक होगा?

जवाब-Su-30 MKI में बैली में ब्रह्मोस लगाया जाता है। घातकता की बात करें तो आपको पता है कि किस घातकता के साथ इस्तेमाल किया गया और पाकिस्तान में तबाही मची। ब्रह्मोस NG स्लीकर मिसाइल है। इसके हाफ वेट का होगा। विंग्स पे भी आसानी से लगा सकेंगे। इसकी क्षमता बढ़ेगी, नंबर ऑफ मिसाइल ये कैरी ज्यादा करेगा। अगर एयरक्राफ्ट उड़ा तो अपने साथ दो से चार मिसाइल कैरी कर सकेगा। फिर फायर करके बेस पर आएगा। 

सवाल-मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड के लिए क्या तैयारी है? किन-किन देशों ने इंटरेस्ट दिखाया है? 

जवाब-ब्रह्मोस कंप्लीट आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस मिलकर इंटीग्रेट करते हैं। 200- 220 MSME से आइटम भी परचेज करते हैं। TOT दे चुके हैं। TOT के बेस पर हम उनसे आइटम लेते हैं। और इसको इंटीग्रेट करते हैं। और फिर उसके बाद हम भारत के ऑपरेशंस के लिए सप्लाई करते हैं। हमने 2022 में फिलीपींस के साथ शोर बेस्ड प्लेटफॉर्म को सप्लाई किया था। और भी बहुत सारी इन्क्वायरी आ रही है इंटरनेशनल मार्केट से। हमने वियतनाम और इंडोनेशिया को दे दिया है। 

सवाल-गल्फ कंट्री से भी क्या लोगों का इंटरेस्ट है? 

जवाब-बहुत सारे कंट्रीज इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। आज की तारीख में पब्लिक डोमेन में बताना ठीक नहीं है, लेकिन बहुत सारी कंट्रीज हैं, साउथ ईस्ट एशियन कंट्री हैं। एरो इंडिया में हम जा रहे हैं। उसमें भी डिस्कशन होगा। गवर्नमेंट जो क्लियर करेगी, उसके आधार पर हम करेंगे।

सवाल- हमेशा न्यूक्लियर ट्रायड की बात करते हैं। अब ब्रह्मोस का भी ट्रायड पूरा है। पहले नेवल वर्जन, फिर आर्मी वर्जन और फिर एयर फोर्स वर्जन। ये तीनों सेनाओं के लिए कितना क्षमता प्रदान करता है? 

जवाब-जैसा कि आप जानते हैं कि जो तीनों वेरिएंट्स हैं, तीनों सर्विसेज के पास हैं। और ये तीनों सर्विसेज में इंस्टॉल्ड हैं। जब भी आपको ये चेंज करना है, जब भी आपको स्वैप करना है ब्रह्मोस को, शिप में लगाना है, शिप में लग जाएगा। शिप में मिसाइल लगा है। सबमरीन में भी ये टेस्ट किया है। एयरक्राफ्ट में भी लगा है। और ग्राउंड बेस्ड सिस्टम पे भी लगा है। जब भी जहाँ पे भी एनीमी होगा, उसके हिसाब से, कन्वीनिएंट के हिसाब से ये अटैक करने के लिए ईज़ी हो जाएगा। कभी शिप से, कभी एयर से जैसा पाकिस्तान में देखा आपने। तो उन सभी के लिए ये सब तैयारी है। 

सवाल-भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर को थीम के तौर पर रखते हुए एयर फोर्स डे पर अपना क्रूज मिसाइल, जिसकी रेंज 400 किलोमीटर है, SU-30 और ब्रह्मोस के साथ उसने दिखाया। अब ऐसे में पूरा इकोसिस्टम, सिक्योरिटी सिचुएशन, कितनी क्षमता ब्रह्मोस प्रदान करेगा? आने वाले टाइम पर ये कितनी मजबूती देगा देश को? 

जवाब- जब आर्मी, नेवी, एयर फोर्स नेटवर्क सेंट्रिक से काम करते हैं। ये शोर बेस्ड को शिप से यूज कर सकते हैं। एयरक्राफ्ट वाला हल्का है। उसका फाइबर कंपोजिट होने की वजह से थोड़ा हल्का है। हमारे पास यूनिवर्सल मिसाइल ब्रह्मोस है। अगर नेवी को जरूरत है तो आर्मी की मिसाइल भी वहां जा सकती है और फायर कर सकती है। अगर आर्मी को जरूरत है नेवल मिसाइल भी आकर फायर कर सकती है। शोर बेस्ड मिसाइल फायर कर सकती है। ये यूनिवर्सल मिसाइल है। एंटीयर इकोसिस्टम यूज कर सकता है। हम और इंडस्ट्रियल पार्टनर के साथ मिलकर जो बना रहे हैं, ये हमें आत्मनिर्भर बना रहा है। नेवी, आर्मी मिसाइल्स को आसानी से स्वैप कर सकता है। एयर फोर्स का लाइटर वर्जन है। ब्रह्मोस मेक फॉर वर्ल्ड है। 

सवाल-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी इस बातों कहा है। आपने कई बार विजन को लेकर बोला है। तो ये इस मिसाइल के जरिए क्या तैयार कर रहे हैं? 

जवाब- We should be importer की जगह हमें exporter बनना है। हम पूरे विश्व को ब्रह्मोस सप्लाई करेंगे और पूरे देश को सप्लाई करेंगे। We should be the leader of the missiles.

बता दें कि हाल में वायुसेना दिवस पर पूर्वाभ्यास में ब्रह्मोस, राफेल और आकाश ने ताकत दिखाई। तेजस, सु-30 सहित विमान और मिसाइल प्रदर्शन हुआ। भारतीय वायुसेना के 94 एयर फोर्स डे के मौके पर ये SU-30 ब्रह्मोस के साथ इंटीग्रेटेड होकर हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की क्षमता और ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस दिखाई। 

ये भी पढ़ें:
ब्रह्मोस से लेकर अस्त्र मिसाइल तक, PM मोदी की यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने कौन से समझौते किए? यहां देखें लिस्ट

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS