Home Latest news ताज़ा खबर ‘तुलना न करें, उसे बस खेलने दें’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी...

‘तुलना न करें, उसे बस खेलने दें’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर आया सौरव गांगुली का बड़ा बयान

4
0

Source :- INDIATV NEWS

कतर की राजधानी दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में 24 नवंबर को इंडिया-ए टीम ने यूएई के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में 250 रनों के टारगेट को सिर्फ 14.2 ओवर्स में अपने नाम कर लिया। इस मैच में इंडिया-ए की एकतरफा जीत में वैभव सूर्यवंशी की 204 रनों की ऐतिहासिक पारी का अहम योगदान दिया जिसमें उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 28 छक्के लगाने के साथ रिकॉर्ड बुक को हिलाकर रख दिया। वैभव सूर्यवंशी की यह पारी लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास में जहां सबसे तेज शतक बन गया तो वहीं सबसे तेज दोहरा शतक भी हो गया। वहीं वैभव की इस पारी को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में जमकर चर्चा देखने को मिल रही हैं, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सभी को एक खास मामले में चेताया भी है।

वैभव की तुलना न करें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड पारी को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि वह एक अच्छा खिलाड़ी है। इस उम्र में उसने IPL में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक बहुत ही होनहार खिलाड़ी है। भारतीय टीम से खेलते हुए उसे जो भी मौके मिले हैं, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह भविष्य है। उसकी तुलना वगैरह न करें,  उसे बस खेलने दें। वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है और अभी सिर्फ 15-16 साल का है, उसे अपने खेल का आनंद लेने दीजिए।

पहले दो मैचों में वैभव का बल्ला रहा था खामोश

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का नेपाल और पाकिस्तान-ए के खिलाफ हुए मैच में बल्ला खामोश रहा था, जिसमें वह कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में यूएई के खिलाफ मैच में वैभव ने अपने फॉर्म को फिर से हासिल कर लिया, जो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले गुड न्यूज भी है, जिसमें उनका सामना 26 नवंबर को श्रीलंका-ए टीम से दोहा के मैदान पर होगा। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 मैचों में खेला है, जिसमें उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने 50.31 के बेहतरीन औसत के साथ 805 रन बनाए हैं। इसमें दो शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

कोचिंग की दुनिया में उतरेंगे केन विलियमसन, SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के बने नए हेड कोच

हेगली ओवल की पिच को लेकर कीवी खिलाड़ी मैट हेनरी ने दिया बयान, कहा – हम पहले से कोई अनुमान नहीं लगाने वाले

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS