Source :- INDIATV NEWS

अमेरिका ने भारत, चीन सहित छह अन्य देशों से होने वाले आयात पर 25% तक का नया शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही, बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर से आने वाले सामानों पर 20% तक का शुल्क लगाने की भी योजना बनाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने घरेलू उद्योगों को बचाने के लिए अपनी कोशिशें फिर से तेज कर दी हैं। अमेरिका ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब व्यापार को लेकर तनाव है और अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार से नुकसान उठाना पड़ा है।
ट्रंप ने भारत के लिए रखी है ये खास शर्त
ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है और जानकारी के मुताबिक ट्रंप का ये नया टैरिफ जनवरी से लागू हो सकता है। हालांकि ट्रंप ने भारत के लिए एक खास शर्त रखी है वो एक शर्त है कि अगर ट्रेड डील भारत ने कर ली तो यह टैरिफ 20 से 17 फीसदी पर आ सकता है।
चीन पर क्यों लगेगा ज्यादा टैरिफ?
ट्रंप प्रशासन ने नए शुल्क लगाने का जो प्रस्ताव दिया है, इसका मकसद देश की उस समस्या से निपटना है जिसे वे ‘संरचनात्मक रूप से अत्यधिक औद्योगिक क्षमता’ (structural excess industrial capacity) कहते हैं। चीन पर सबसे ज्यादा, यानी 20% अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। वाशिंगटन का आरोप है कि चीन ने वैश्विक बाजारों में सस्ते निर्यात की बाढ़ ला दी है, जिसमें स्टील, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर उत्पाद शामिल हैं।
चीन ने कोई जवाब नहीं दिया है
चीन ने हमेशा ट्रेड वॉर के विचार का विरोध किया है और अत्यधिक औद्योगिक क्षमता वाले दावों को खारिज कर दिया है, लेकिन उसने जवाबी कार्रवाई की कोई धमकी नहीं दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, अमेरिका का यह तथाकथित ओवरकैपेसिटी एक झूठा मुद्दा है। चीन इसका इस्तेमाल राजनीतिक हेरफेर के बहाने के तौर पर किए जाने का विरोध करता है। उन्होंने दुनिया की इन दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से स्थिर संबंध बनाए रखने का आग्रह किया।
अमेरिका ने किन देशों को दी है राहत
अमेरिकी प्रशासन ने बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल मेक्सिको और नॉर्वे को इन नए शुल्कों से बाहर रखा गया है।
ये भी पढ़ें:
डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इकोनॉमी की तारीफ की, अपने ही देश के फेड रिजर्व पर साधा निशाना
SOURCE : INDIATV NEWS




