Source :- KHABAR INDIATV
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज तो बहुत ही शानदार अंदाज में किया था, लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, उनके बल्ले से जरूरत के हिसाब से रन नहीं बन रहे हैं। इस बीच जे सुचित ने एक एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर तहलका मचा दिया। इसमें सूर्या और शिवम दुबे भी शामिल रहे। आने वाले दिन सूर्या के लिए काफी अहम होने वाले हैं।
मुंबई और उत्तराखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मैच खेला गया। टॉस हार मुंबई की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी सलामी बल्लेबाज अंगक्रश रघुवंशी ने 34 बॉल पर 51 रनों की अहम पारी खेली। हार्दिक तैमोर ने भी 39 रन बनाए। नंबर तीन पर आए मुशीर खान एक और अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। उनके भाई सरफराज खान ने केवल 15 बॉल पर तेजी के साथ 31 रनों की पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने बनाया केवल एक रन, शिवम दुबे गोल्डन डक का शिकार
इस बीच कप्तान टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। पारी का 16वां ओवर जे सुचित लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की दूसरी बॉल पर सरफराज को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे पहली ही बॉल पर उनका शिकार बन गए, वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। वे दो बॉल पर केवल एक ही रन बना पाए और चलते बने। एक ही ओवर में सुचित ने तीन रन दिए और तीन अहम विकेट लेकर मुंबई के लिए मुश्किल खड़ी कर दी।
पहले दो मैचों में खेली थी अर्धशतकीय पारी
सूर्या ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उन्होंने पहले ही मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद वे गोवा के खिलाफ केवल 25 रन बनाकर आउट हो गए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ उनकी बैटिंग नहीं आई। ओडिसा के खिलाफ सूर्या ने 46 रन बनाए, लेकिन अब उत्तराखंड के खिलाफ केवल एक ही रन बनाकर पवेलियन चले गए।
यह भी पढ़ें
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




