Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : गुल्लू ने किया कुछ ऐसा कि इमोशनल हो...

Bigg Boss 20 : गुल्लू ने किया कुछ ऐसा कि इमोशनल हो गईं कनिका मान, वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोईं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/26/1200x900/kanika_gullu_1795708518858_ZqZO_1795708528327_T0ew_cc3aaba9-b1f2-4009-a0b3-3ba85d89be7e_wV8n.jpg

कनिका मान और गुल्लू के बीच शो के शुरुआत से दोस्ती है। ये दोस्ती अब और गहरी बढ़ती जा रही है। अब इसी दोस्ती के लिए गुल्लू ने कनिका के लिए कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती में दरार आ रही है। तो वहीं कुछ दोस्त अलग भी हो गए हैं। लेकिन शो के शुरुआत से अब तक कनिका मान और गुल्लू साथ हैं। इतना ही नहीं दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। अब गुल्लू ने कनिका के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि एक्ट्रेस इससे काफी इमोशनल हो गईं।

घर में हुआ कैप्टेंसी टास्क

बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक कैप्टेंसी टास्क के लिए कंटेस्टेंट्स को 2 टीम में डिवाइड किया गया था टीम ए और टीम बी। टीम ए में गुल्लू, कनिका और स्काउट ओपी थे। इस दौरान टीम ए जीत जाती है। बिग बॉस फिर गुल्लू, कनिका और स्काउट को बोलते हैं कि वो घर का नया कैप्टन चुनें।

गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी कैप्टेंसी

स्काउट तो कैप्टन बन नहीं सकते क्योंकि उन्हें पहले से पनिशमेंट मिली है। इसके बाद गुल्लू बोलते हैं कि वह कनिका को कैप्टन बनाना चाहते हैं। कनिका फिर बोलती हैं कि वह चाहती हैं कि गुल्लू बनें। फाइनली स्काउट फिर कनिका के लिए सपोर्ट करते हैं।

कनिका हो गईं इमोशनल

अब कैप्टन बनने के बाद कनिका इमोशनल हो जाती हैं ये जानकर कि गुल्लू ने उनके लिए कैप्टेंसी छोड़ दी और उन्हें कैप्टन बना दिया।

वॉशरूम जाकर रोईं कनिका

बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक कनिका वॉशरूम जाकर रोने लगती हैं। इस दौरान लवप्रीत वॉशरूम के बाहर खड़ी होती हैं कनिका को शांत होने को बोलती हैं।

क्या होंगे घर में हंगामे

अब कनिका के कैप्टन बनने के बाद देखते हैं घर में क्या हंगामे होते हैं क्योंकि हाल ही में कनिका की कुछ कंटेस्टेंट्स से काफी लड़ाई हुई है जिसमें माही विज, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे शामिल हैं।

लोगों के रिएक्शन

वहीं कनिका के कैप्टन बनने पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि मुझे पता है लोग कहेंगे कि ये गलत फैसला था गुल्लू का, लेकिन मुझे ये अच्छा लगा। वहीं एक ने लिखा कि इनका बॉन्ड काफी प्योर और सच्चा है। एक ने लिखा कि ये फालतू का ड्रामा है। स्काउट को बोल देती कि गुल्लू का नाम लें। एक ने लिखा कि लगता है गुल्लू को प्यार हो गया है और प्यार में ही उन्होंने ये फैसला लिया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक एपिसोड के दौरान गुल्लू, कनिका को बोलते हैं कि मुझे अब तू अच्छी लगने लगी है कनिका। वह बोलते हैं कि ये पसंद अब बढ़ती जा रही है। वहीं कनिका इस बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाती हैं और कहती हैं कि वह गुल्लू को दोस्त की तरह पसंद करती हैं।

अब आगे आने वाले एपिसोड में क्या ये दोस्ती प्यार में बदलेगी या दोनों सिर्फ दोस्त रहेंगे, ये देखना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN