Home rss business hindi 22 दिन से अपर सर्किट में शेयर, ₹96.69 पर पहुंचा भाव; बोनस,...

22 दिन से अपर सर्किट में शेयर, ₹96.69 पर पहुंचा भाव; बोनस, स्प्लिट और डिविडेंड की तैयारी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • आज शुक्रवार को एससी एग्रोटेक का शेयर 5% की तेजी के साथ 96.69 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया
  • बता दें कि पिछले पांच दिन में यह शेयर 22% तक चढ़ गया
  • शेयर में लगातार आ रही इस तेजी के पीछे कंपनी के कई बड़े फैसले हैं

SC Agrotech Share: शेयर बाजार में इन दिनों छोटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच एससी एग्रोटेक के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी के शेयर में आज लगातार 22 कारोबारी दिनों से 5% का अपर सर्किट लग रहा है। आज शुक्रवार को भी एससी एग्रोटेक का शेयर 5% की तेजी के साथ 96.69 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले पांच दिन में यह शेयर 22% तक चढ़ गया। शेयर में लगातार आ रही इस तेजी के पीछे कंपनी के कई बड़े फैसले हैं। इनमें बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और 86 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर शामिल है। इसके अलावा कंपनी डिविडेंड देने पर भी विचार कर रही है।

हर 5 शेयर पर 4 बोनस शेयर

एससी एग्रोटेक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 13 नवंबर 2026 को हुई बैठक में 4:5 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी थी। इसका सीधा मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के 5 शेयर होंगे, उन्हें 4 अतिरिक्त बोनस शेयर मुफ्त मिलेंगे। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो उसे बोनस के रूप में 80 नए शेयर मिलेंगे। हालांकि, इस बोनस इश्यू से पहले कंपनी स्टॉक स्प्लिट करेगी।

1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर

कंपनी ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट का भी प्रस्ताव रखा है। इसके तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक शेयर टूटकर 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बदल जाएगा। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। अगर किसी निवेशक के पास अभी कंपनी के 100 शेयर हैं, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 1,000 शेयर हो जाएंगे। इसके बाद 4:5 के रेशियो से उसे 800 बोनस शेयर मिलेंगे। इस तरह उसके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 1,800 हो जाएगी। कंपनी ने बताया है कि पहले स्टॉक स्प्लिट होगा और उसके बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे।

11 दिसंबर को होगी EGM

कंपनी ने इन दोनों प्रस्तावों पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 11 दिसंबर 2026 को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई है। इस बैठक में बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। फिलहाल कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है। दोनों कॉरपोरेट एक्शन शेयरधारकों और संबंधित नियामकीय मंजूरी के अधीन हैं।

डिविडेंड देने पर भी विचार कर रही कंपनी

बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के अलावा कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड देने का संकेत भी दिया है। 13 नवंबर की बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, लेकिन कंपनी ने फिलहाल इसे अगली तिमाही की बोर्ड मीटिंग तक टाल दिया है। अभी तक डिविडेंड की रकम और रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं हुई है।

शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

कंपनी के शेयरों ने अलग-अलग समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर मल्टीबैगर परफॉर्म किया है। कंपनी का शेयर पिछले एक हफ्ते में 30% और दो हफ्ते में 65% चढ़ चुका है। वहीं, एक महीने में शेयर ने 186% तक और तीन महीने में 130% तक की शानदार तेजी दर्ज की है। पिछले छह महीनों की बात करें तो इसमें 327% की बढ़त देखने को मिली है, जबकि एक साल में शेयर ने 502% का रिटर्न दिया है। लंबी अवधि में भी इस शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले पांच साल में इसमें 800% तक की तेजी आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN