Source :- LIVE HINDUSTAN
रात में सोते-सोते अचानक पैर की नस चढ़ना एक कॉमन परेशानी है। अक्सर लोग ऐसी स्थिति में तेल मालिश करने लगते हैं, लेकिन हर तरह के दर्द में मालिश करना सही नहीं होता। आइए, जानते हैं नस चढ़ने की वजह और इससे कैसे निपटना चाहिए।
रात में गहरी नींद के दौरान अचानक पैर की नस चढ़ जाना एक ऐसी परेशानी है, जिसका सामना कई लोगों को करना पड़ता है। कई बार सोते-सोते अचानक पिंडली या पैर की मांसपेशियों में तेज खिंचाव महसूस होता है। दर्द इतना तेज हो सकता है कि व्यक्ति की नींद खुल जाती है और कुछ देर तक पैर में अकड़न और बेचैनी बनी रहती है। आम बोलचाल में इसे नस चढ़ना कहते हैं, जबकि मेडिकल भाषा में यह नाइट टाइम लेग क्रैम्प कहलाता है। लेकिन आखिर सोते समय अचानक पैर की नस क्यों चढ़ जाती है? आइए जानते हैं वजह, इससे निपटने के लिए क्या तेल मालिश करना सही है और जब पैर की नस चढ़े तो निपटने के लिए क्या करना चाहिए?
आखिर रात में ही क्यों चढ़ती है पैर की नस?
रिपोर्ट्स की मानें को ना कोई नस चढ़ती है और ना ही ये तेल मालिश से ठीक हो सकती है। ये दिक्कत तब होती जब को शरीर के अंदर बहुत कुछ चल रहा होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो शरीर में पानी की कमी और दिनभर की थकान की वजह से जब शरीर में पोटेशियम, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का मीटर डाउन होता है तो दिमाग और पैर की नसों के बीच का कनेक्शन गड़बड़ हो जाता है। जिसे मोटर न्यूरॉन हाइपरएक्सिटेबिलिटी कहा जाता है। जैसे ही दिमाग का कंट्रोल हटता है तो मसल्स एक पत्थर की गांठ की तरह बन जाती है। इस दिक्कत में अगर आप पैर को उल्टा-सीधा रखते हैं तो या मालिश करते हैं तो मसल्स स्ट्रेन हो सकती हैं।
क्या नस चढ़ने पर तेल मालिश करना सही है?
पैर की नस चढ़ते ही ज्यादातर लोग दर्द से राहत पाने के लिए तेल मालिश करने लगते हैं। अब नस चढ़ने के बाद जो दर्द होता है वह एक से दो मिनट में खुद ठीक हो जाता है ऐसे में लोग समझते हैं कि दर्द तेल की वजह से ठीक हो गया, जबकि ऐसा नहीं है। हर स्थिति में ऐसा करना सही नहीं है। सामान्य मांसपेशियों की ऐंठन और मांसपेशियों में चोट या सूजन होने की स्थिति अलग-अलग होती है। अगर पैर में पहले से सूजन या चोट है, तो तेज दबाव के साथ मालिश करने से दर्द और परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए बिना स्थिति समझे जोर-जोर से मालिश करने से बचना चाहिए।
इस समस्या से कैसे निपटें
इस समस्या से निपटने के लिए बारिश बिल्कुल ना करें। बस सीधे बैठ जाएं और पैर के पंजे को पकड़कर ऊपर की तरफ जोर से उठाएं। ऐसा करके आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।
कब बरतनी चाहिए सावधानी?
अगर रात में बार-बार पैर की नस चढ़ती है, दर्द लंबे समय तक बना रहता है या पैर में सूजन, रेडनेस और गर्माहट महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार इसके पीछे नसों, ब्लड फ्लो या दूसरी हेल्थ समस्याएं हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेना जरूरी है।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




