Home rss business hindi 28% तक बढ़ेगा इस ज्वैलरी कंपनी का शेयर? ब्रोकरेज HSBC ने कहा-...

28% तक बढ़ेगा इस ज्वैलरी कंपनी का शेयर? ब्रोकरेज HSBC ने कहा- खरीद लो

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पिछले एक महीने में कल्याण ज्वैलर्स का शेयर 32%, तीन महीनों में 5%, छह महीनों में 86%, एक साल में 33% और पांच वर्षों में 878% बढ़ा है

Kalyan Jewellers share price: बीते शुक्रवार को बाजार में बिकवाली के बीच ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी कंपनी- कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में तूफानी तेजी देखी गई। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म HSBC बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज ने शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए टारगेट प्राइस तय किया है।

शेयर का परफॉर्मेंस

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की बात करें तो 640.80 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 पर्सेंट उछलकर 665.05 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर की क्लोजिंग 2.86% बढ़त के साथ 659.15 रुपये पर हुई थी। बता दें कि पिछले एक महीने में शेयर 32%, तीन महीनों में 5%, छह महीनों में 86%, एक साल में 33% और पांच वर्षों में 878% बढ़ा है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 729 रुपये है। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कल्याण ज्वैलर्स के लिए ‘बाय’ की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹830 प्रति शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि शेयर में लगभग 28% की और तेजी आ सकती है।

HSBC का मानना ​​है कि इस ज्वैलरी रिटेलर के शेयरों में अभी और तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, ज्वैलरी की मजबूत मांग, प्रतिस्पर्धी कीमतें और कंपनी के नए अफोर्डेबल ज्वैलरी ब्रांड में विकास की संभावनाएं इसके मुख्य ग्रोथ ड्राइवर हैं।

इस नए ब्रांड से कमाई का एक अतिरिक्त अवसर भी मिल सकता है, जिसे अभी तक कंपनी के अनुमानों में शामिल नहीं किया गया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के अक्षय थंगा मलिकाई (ATM) ब्रांड के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी की कमाई मौजूदा अनुमानों से भी अधिक हो सकती है।

HSBC क्यों बुलिश है?

HSBC का कहना है कि ज्वैलरी की मांग मजबूत बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कल्याण के क्षेत्रीय किफायती गोल्ड ज्वैलरी ब्रांड ‘ATM’ में विकास की संभावनाओं पर भी जोर दिया है। ब्रोकरेज ने अभी तक अपने वित्तीय अनुमानों में ATM के योगदान को शामिल नहीं किया है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हाल के हफ्तों में सोने की कीमतों में नरमी आने के कारण प्रति बिल औसत खरीदारी की रकम (एवरेज बिल वैल्यू) में कमी आ सकती है। हालांकि, स्टोर पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी और खरीदे गए सोने की मात्रा में वृद्धि ने इस असर को काफी हद तक संतुलित कर दिया है। कई ग्राहक अभी भी अपने तय बजट के भीतर ही खरीदारी कर रहे हैं।

कम हो गई सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमतें जनवरी के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 30% गिर गई हैं। इसका मतलब है कि प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में ₹43,000 से ज्यादा की कमी आई है। इसके बावजूद साल 2026 में कई ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है, जिनमें से कुछ में तो 200% से ज्यादा की तेजी आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN