Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम में आज रविवार 29 नवंबर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है
- हालांकि, पिछले हफ्ते ऑयल फ्यूचर्स का रेट लुढ़क गया था
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। यहां कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, देश में कई शहर ऐसे हैं जहां दाम 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। अब देखना है कि दाम में कोई कटौती आने वाले दिनों में होती है या नहीं …
ऑयल फ्यूचर्स का रेट गिरा
पिछले हफ्ते की समाप्ति के बाद ब्रेंट क्रूड जनवरी का रेट 1.2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 95.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। बीते सप्ताह इसमें 3.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वेस्ट टेक्स इंटरमीडिएट का रेट 0.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 83.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में कितना है रेट
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये और डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल का रेट 111.21 रुपये है। वहीं, इस शहर में डीजल का दाम 97.83 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 99.55 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, पेट्रोल के लिए ग्राहकों को 107.17 रुपये खर्च करने होंगे।
किन शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल
मुंबई के अलावा भी देश के कई प्रमुख शहर हैं जहां पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए ग्राहकों को 113.51 रुपये खर्च करने होंगे। पटना में भी पेट्रोल का रेट 113.37 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है। हैदराबाद और तिरुअनंतपुरम् में भी दाम 115 रुपये के पार पहुंच गया है। बता दें, तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल 115.49 रुपये और हैदराबाद में दाम 116.51 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।
तिरुअनंतपुरम् में डीजल का रेट 104.40 रुपये है। वहीं, हैदराबाद मे 1 लीटर डीजल के लिए ग्राहकों को 104.23 रुपये प्रति लीटर खर्च करने होंगे। मुंबई में डीजल का दाम 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में रेट 100 रुपये प्रति लीटर के करीब है। यहां ग्राहकों को इस समय 99.82 रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम और जयपुर में कितना है दाम
डीजल की बात करें तो गुरुग्राम में दाम 95.64 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में रेट 98.25 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ और नोएडा में डीजल का रेट क्रमशः 95.36 रुपये और 95.44 रुपये प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर और गुरुग्राम में दाम 102.97 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल के लिए 101.86 रुपये प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं, नोएडा में पेट्रोल का रेट 101.86 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




