Home rss business hindi 1.83 का फिटमेंट, 15% सैलरी हाइक… 8वें वेतन आयोग पर अमेरिकी फर्म...

1.83 का फिटमेंट, 15% सैलरी हाइक… 8वें वेतन आयोग पर अमेरिकी फर्म के बड़े अनुमान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission latest: ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के अनुमान से संकेत मिलता है कि 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में 14-15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। ये इंतजार कब खत्म होगा, आने वाला वक्त बताएगा लेकिन वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर अनुमान का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में दिग्गज अमेरिकी फाइनेंशियल कंपनी जेपी मॉर्गन ने भी वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर अपने अनुमान लगाए हैं।

क्या है अनुमान?

जेपी मॉर्गन के अनुमान के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर करीब 1.83 रह सकता है। बता दें कि वर्तमान में सातवां वेतन आयोग के फिटमेंट फॉर्मूले के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है।

वहीं, अलग-अलग कर्मचारी संगठन आठवें वेतन आयोग से 3 से 4 या उससे अधिक के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। वहीं, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 4 और नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। इस लिहाज से जेपी मॉर्गन का अनुमान बेहद कम है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

जेपी मॉर्गन के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में लगभग 14-15 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। यह बढ़ोतरी मोटे तौर पर 7वें वेतन आयोग के दौरान हुई सैलरी ग्रोथ के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट में यह अनुमान 60 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) और ग्रॉस पे में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी को आधार बनाकर लगाया गया है।

नवंबर 2027 से लागू हो सकती हैं सिफारिशें

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि सिफारिशें लागू करने पर सरकार को करीब 7.2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। इसमें लगभग 4 लाख करोड़ रुपये बकाया एरियर के रूप में शामिल हो सकते हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें नवंबर 2027 से लागू हो सकती हैं। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को नए वेतन ढांचे का लाभ मिलने में अभी करीब एक साल का समय लग सकता है।

इसके रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को करीब 4 लाख करोड़ रुपये का एरियर देना पड़ सकता है। वहीं, अगर वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2027 रखी जाती है तो एरियर का बोझ घटकर लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये रह सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN