Home LIFESTYLE NEWS HINDI पफर जैकेट कम जगह लेगी, 2 तरीकों से फोल्ड करना सीख लें

पफर जैकेट कम जगह लेगी, 2 तरीकों से फोल्ड करना सीख लें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पफ वाली जैकेट को बैग में पैक करना हो या फिर आलमारी में रखना हो ये ज्यादा जगह लेती है। ऐसे में इन्हें सही तरीके से पैक करना जरूर सीख लीजिए। पफर जैकेट हुड वाली हो या बगैर हुड वाली दोनों को पैक करने का तरीका यहां सीखें। 

सर्दियों की ठंडी हवा से बचाने में पफर जैकेट बड़े काम आती है। ओस, कोहरा और बारिश होने पर ये पफर जैकेट एक शील्ड की तरह काम करती है, गीले होने और ठंड से भी बचाती है। लेकिन इन भारी-भरकम दिखने वाली जैकेट को फोल्ड करना मुश्किल लगता है क्योंकि फोल्ड करने के बाद इसे रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर इन पफर जैकेट को बैग में पैक करना चाह रहे हों। लेकिन 2 तरीके हैं जिनकी मदद से आप किसी भी पफ वाली फूली जैकेट को फोल्ड कर छोटू सा बना सकते हैं, जो आराम से आपके बैग में आ जाएगी और ज्याद जगह भी नहीं लेगी। तो इस ट्रैवल फ्रेंडली टिप्स को जरूर नोट कर लें।

पफर जैकेट को फोल्ड करने के 2 तरीके

पफ वाली जैकेट को अगर आप फोल्ड करके कम जगह में रखना चाहते हैं तो ये सिंपल सा तरीका सीख लें। वैसे तो काफी सारी ब्रांड के पफ जैकेट के लिए अलग से छोटू पाउच दिया होता है। अगर पाउच ना हो तो फोल्ड करने के 2 सिंपल तरीके नोट कर लें।

स्टेप वाइज जैकेट फोल्ड करने का तरीका

  • सबसे पहले जैकेट को सीधा करके उसकी चैन को बंद कर दें।
  • अब कमर के साइड से जैकेट को इस तरह से पकड़ें कि चेन वाला हिस्सा अंदर साइड और बैक वाला हिस्सा सामने हो।
  • अब जैकेट का वन साइड हाफ फोल्ड करें और स्लीव को भी साथ में लें।
  • ये फोल्ड उसी तरह से करें जैसे शर्ट को फोल्ड करते हैं। अब दूसरे साइड के जैकेट को भी फोल्ड कर लें। इससे जैकेट की एक पतली लाइन बन जाती है।
  • अब कमर के साइड से ही इसे रोल-रोल फोल्ड करके कॉलर तक लाएं।
  • अब जो टोपी लटक रही है उसी को फोल्ड करें और पूरे जैकेट को टोपी के अंदर भर दें।
  • बस आपका बड़ा सा पफ वाला जैकेट बिल्कुल छोटू सा पैकेट बनकर तैयार हो जाएगा।

पफ वाली जैकेट को फोल्ड करने का दूसरा तरीका

पफ वाली जैकेट को फोल्ड करने का एक और तरीका भी है जो उन जैकेट के साथ काम आता है जिनमे टोपी नहीं अटैच होती केवल कॉलर होता है।

  • सबसे पहले जैकेट को जमीन पर रख दें। चैन को बंद कर दें और उल्टा कर करके रखें। जिससे चैन वाला हिस्सा जमीन की तरफ हो।
  • अब जैकेट को नीचे कमर के पास से हाफ मोड़ लें।
  • अब दोनों स्लीव को हाफ मुड़े हुए हिस्से के अंदर टक कर दें।
  • अब दोनों साइड से जैकेट को फोल्ड कर पतला कर लें।
  • फिर नीचे की तरफ से रोल करते हुए लाएं और पाएंगे कि फोल्ड जैकेट का एक लूप मिल गया है। बस अब पूरे जैकेट को इस तरह से पलटें कि इस लूप के अंदर पूरा जैकेट चला जाए।
  • बस एक मिनट से भी कम समय में बड़े-से बड़ा और भारी पफ वाला जैकेट फोल्ड हो जाएगा। जिससे बैक पैक करना आसान हो जाएगा और आपका ट्रैवलिंग बैग रेडी होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN