Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अवनीत कौर के बोल्ड डांस ने मचाया बवाल, ‘गनमास्टर G9′ देख भड़के...

अवनीत कौर के बोल्ड डांस ने मचाया बवाल, ‘गनमास्टर G9′ देख भड़के लोग, बोले- ’25 की है और…’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/Avneet_Kaur_Gunmaaster_G9__1795945046522_Tbev_1795945058794_6WOh_7b1e765b-44c4-47c0-a768-fcb69474bb25_hGZm.jpg

‘गनमास्टर G9’ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा ने ‘आरती’ का किरदार निभाया है, जबकि अपारशक्ति खुराना ‘देसू’ के अहम रोल में हैं। फिल्म में अभिषेक सिंह, इनायत वर्मा, स्नेहल दीक्षित मेहरा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। हालांकि, फिल्म की कहानी और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘गनमास्टर G9’ को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिली हैं। वहीं, दर्शकों को भी ये काफी शानदार लगी है। ‘गनमास्टर G9’ में अवनीत कौर का एक डांस नंबर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस गाने को लेकर अवनीत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग अवनीत के डांस को महिलाओं के ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ से जोड़कर देख रहे हैं।

बोल्ड डांस स्टेप को लेकर ट्रोल हुईं अवनीत

दरअसल, फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में अवनीत कौर का एक आइटम नंबर किया। इस गाने में अवनीत के बोल्ड डांस स्टेप को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। लोगों अवनीत की तुलना ‘पेद्दी’ (Peddi) फिल्म में जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर से कर रहे हैं। अवनीत के डांस स्टेप्स की भी आलोचना हो रही है, खासकर उनकी उम्र को देखते हुए भी काफी कुछ कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अवनीत कौर के इस डांस वीडियो पर लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गया है। एक्स पर लोगों जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा अवनीत की उम्र को लेकर गुस्सा आ रही है। उन्हें लगता है कि महज 25 साल की उम्र में अवनीत को इस तरह का डांस स्टेप शूट नहीं करता।

यह भी पढ़ें: ‘ये मेरे दोस्त की फिल्म है’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं मानता हूं कि कोई भी…’

लोगों ने किया ऐसे कमेंट्स

अवनीत कौर के डांस स्टेप को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘अवनीत कौर अभी 25 साल की हुई हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बहुत ही भद्दे। उन्हें ‘आइटम नंबर’ करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है, और इन सब की जरूरत ही क्या थी? पहले ‘पेद्दी’, फिर ‘ईठा’ (Eetha), और अब ये।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘एक्ट्रेसेस का इस तरह से ‘सेक्सुअलाइजेशन’ कब बंद होगा?’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह कैसी कोरियोग्राफी है? ‘पेद्दी’ के गानों पर आप लोगों ने जो गुस्सा दिखाया था, वह यहां क्यों नहीं दिख रहा?’ एक ने कहा, ’25 साल की लड़की से ये नहीं करवाना था, गलत किया।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ सिंगर ही नहीं, एक्टर भी रह चुके हैं उदित नारायण, 25 हफ्ते तक थिएटर में लगी रही थी उनकी ये फिल्म

‘गनमास्टर G9’ की कास्ट

‘गनमास्टर G9’ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा ने ‘आरती’ का किरदार निभाया है, जबकि अपारशक्ति खुराना ‘देसू’ के अहम रोल में हैं। फिल्म में अभिषेक सिंह, इनायत वर्मा, स्नेहल दीक्षित मेहरा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर’ एक्टर सुदेश बेरी ने बहू के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘किस्मत में नहीं है तो मैं स्टार नहीं बना सकता’

‘गनमास्टर G9’ की कहानी

‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी ‘ईश्वर’ के किरदार में हैं। मूवी में इमरान एक डेयरी किसान के रोल में है। पहले तो इमरान की जिंदगी काफी आसान होती है, तभी उसकी जिंदगी में एक खतरनाक मोड़ आता है, जब एक खतरनाक गैंग उसके अपनों को धमकी देता है। उसे अपने उस हिंसक रूप का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसे वह पीछे छोड़ चुका था। अब वह अपने परिवार को बचाने की लड़ाई में फंस गया है। बाकी अंत में क्या होता है उसके लिए आपको मूवी देखनी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN