Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण OTT पर नहीं होगी रिलीज? नमित मल्होत्रा बोले- फिलहाल कोई प्लान...

रामायण OTT पर नहीं होगी रिलीज? नमित मल्होत्रा बोले- फिलहाल कोई प्लान नहीं है

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/Ramayana_11_15_1795939905300_xCML_1795939918667_wPjS_a5da97f8-46e1-413c-bf6d-65fe482141d2_UPRx.png

Ramayana OTT Release Big Update: रणबीर कपूर की रामायण की ओटीटी रिलीज को लेकर नमित मल्होत्रा ने अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स अभी किसी भी प्लेटफॉर्म को बेचे नहीं गए हैं। 

रणबीर कपूर की रामायण को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 1 महीने होने वाला है। इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि मेकर्स का अभी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि दर्शक अभी सिनेमाघरों में ही फिल्म का अनुभव लें।

ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?

डीडी न्यूज के साथ खास बातचीत में नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के डिजिटल रिलीज के राइट्स अभी किसी भी प्लेटफॉर्म को नहीं दिए गए हैं और फिलहाल फिल्म के डिजिटल रिलीज का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने दर्शकों से अनुरोध किया कि वो फिल्म को बड़े पर्दे पर ही देखें।

ओटीटी रिलीज को लेकर क्या बोले नमित मल्होत्रा?

नमित मल्होत्रा ने कहा, “OTT पर एक स्टैंडर्ड प्रोसेस में नहीं…हम नहीं रिलीज कर रहे हैं आज की तारीख में। अभी बातचीत हो रही है। क्योंकि मैं चाहता हूं कि ये पिक्चर बड़े पर्दे पर आप, म्यूजिक और फिल्म को अनुभव कीजिए। ओटीटी पर तो काफी महीनों के बाद आएगी, फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है।”

फिल्म के डिजिटल राइट्स किसी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे गए

नमित ने ये भी साफ किया कि उन्होंने फिल्म के डिजिटल राइट्स अभी तक किसी को नहीं बेचे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने आज तक किसी को बेची नहीं है ओटीटी पर कभी, मेरा ये मानना है जब तक ये सिनेमाघरों में है, उसे एंजॉय कीजिए। जब ओटीटी पर आएगी, तब आएगी। लेकिन आज की डेट में मेरा कोई ऐसा प्लान नहीं है, न मैंने किसी के साथ डील की है, न कोई ऐसा मन है कि आज, कल, परसो में किसी के साथ डील करूं।”

रामायण ने अब तक कितना किया है कलेक्शन?

रणबीर कपूर की रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। sacnilk.com के मुताबिक, रामायण के अब तक का भारत में कलेक्शन 1,020.43 करोड़ हो गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आई हैं। बता दें, रामायण बॉलीवुड की सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है।

नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट अभी रिलीज किया गया है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जाना है। रामायण पार्ट 2 साल 2028 में रिलीज किया जाएगा। पार्ट 2 में सनी देओल और राघव जुयाल के किरदारों की एंट्री होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN