Home - Aadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का मौका जल्द होगा...

Aadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का मौका जल्द होगा खत्म, 31 दिसंबर के बाद देने होंगे ₹75

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नए Aadhaar App से ईमेल अपडेट करने के लिए क्या करना होगा?

अगर आप अपने आधार में नया ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं या पुराने ईमेल को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में UIDAI की आधिकारिक Aadhaar App होनी चाहिए। इसके अलावा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए, ताकि लॉगिन के दौरान आने वाला OTP दर्ज कर सकें। नया ईमेल एड्रेस भी आपके पास होना चाहिए, क्योंकि उस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। इसके अलावा ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ईमेल अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN