Home rss business hindi AI बेस्ड 3 नए फैक्ट्री लगाएगी सुजलॉन एनर्जी, शेयर के आने वाले...

AI बेस्ड 3 नए फैक्ट्री लगाएगी सुजलॉन एनर्जी, शेयर के आने वाले हैं अच्छे दिन?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सुजलॉन समूह ₹550 करोड़ के निवेश से तीन नए एआई आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड (विंड ब्लेड) कारखाने स्थापित करेगा
  • सुजलॉन एनर्जी शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो लंबे समय से दबाव में है

अगर पोर्टफोलियो में सुजलॉन एनर्जी के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सोमवार को सुजलॉन के शेयर में हलचल की उम्मीद है। ये हलचल सुजलॉन समूह के बिजनेस अपडेट की वजह से देखने को मिल सकती है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है अपडेट?

सुजलॉन समूह देश में विंड एनर्जी इक्युपमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने और अपने ऑर्डर बुक के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए ₹550 करोड़ के निवेश से तीन नए एआई आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड (विंड ब्लेड) कारखाने स्थापित करेगा। कंपनी के सह-संस्थापक गिरीश तांती ने यह जानकारी दी। तांती के अनुसार, इन तीन प्लांट में से दो गुजरात और कर्नाटक में जबकि तीसरा तमिलनाडु में लगाया जाएगा। कंपनी की योजना इन कारखानों को 2027 तक तैयार करने की है। कुल निवेश में से ₹200 करोड़ तमिलनाडु परियोजना पर खर्च किए जाएंगे जबकि शेष ₹350 करोड़ गुजरात और कर्नाटक की इकाइयों पर लगाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए रकम कंपनी अपने इंटर्नल सोर्सेज से जुटाएगी।

क्या है कंपनी का पूरा प्लान?

नई इकाइयों के शुरू होने के बाद सुजलॉन के मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में कुल 18 कारखाने हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार, इन प्लांट को विंड एनर्जी प्रोजेक्ट स्थल के नजदीक स्थापित किया जाएगा, जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक बेहतर होंगे तथा उपकरणों की आपूर्ति में तेजी आएगी। कंपनी इन प्लांट को ‘स्मार्ट फैक्ट्रियों’ के रूप में विकसित करेगी, जहां एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल प्रणालियों का इस्तेमाल किया जाएगा। एआई आधारित विजन प्रणाली के जरिये उत्पादों में खामियों की तत्काल पहचान की जाएगी। इसके अलावा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मैन्युफैक्चरिंग एग्जिक्यूशन सिस्टम (एमईएस) और एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) जैसी तकनीकों को भी मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में एकीकृत किया जा रहा है।

तांती ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ उत्पादों की गुणवत्ता, कार्यस्थल की सुरक्षा और परिचालन दक्षता में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि सरकार भी देश में निर्मित कुशल विंड एनर्जी इक्युपमेंट के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। सुजलॉन के मुताबिक, तीनों नए कारखानों से लगभग 3,000 प्रत्यक्ष और 12,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इनमें करीब 80 प्रतिशत रोजगार ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

शेयर का परफॉर्मेंस

सुजलॉन एनर्जी शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो लंबे समय से दबाव में है। हालांकि, शुक्रवार को इस शेयर में उछाल आया और 3% बढ़कर 37.58 रुपये तक जा पहुंचा। बता दें कि बीते आठ अक्टूबर को ही यह शेयर 36.30 रुपये पर रहा था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस लिहाज से शेयर अब रिकवरी मोड में आ गया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 में सुजलॉन ने ₹16,679 करोड़ का राजस्व और ₹3,163 करोड़ का मुनाफा कमाया था। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व ₹10,851 करोड़ और मुनाफा ₹2,072 करोड़ रहा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN