Home - AI दिला सकता है आपकी अगली नौकरी! ChatGPT के ये 5 तरीके...

AI दिला सकता है आपकी अगली नौकरी! ChatGPT के ये 5 तरीके बढ़ा सकते हैं इंटरव्यू कॉल्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ChatGPT जैसे AI टूल्स अब सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं हैं। रिज्यूमे बेहतर करके, ATS ऑप्टिमाइजेशन, कवर लेटर लिखकर और इंटरव्यू की तैयारी में मदद करके ये नौकरी पाने की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं।

नौकरी की तलाश आज पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गई है। एक ही पद के लिए सैकड़ों आवेदन आते हैं और ऐसे में सिर्फ अच्छा अनुभव होना काफी नहीं होता। आपका रिज्यूमे, कवर लेटर और जॉब एप्लिकेशन भी उतने ही मजबूत होने चाहिए। अच्छी बात यह है कि अब AI टूल्स, खासकर ChatGPT, नौकरी पाने के इस प्रोसेस को काफी आसान बना सकते हैं। अगर ठीक से यूज किया जाए तो AI अगली नौकरी पाने में आपकी मदद कर सकता है। आइए बताएं कैसे।

रिज्यूमे की कमजोरियों की पहचान

AI की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह आपके रिज्यूमे में छिपी कमजोरियों को पहचान सकता है। कई कंडीडेट्स अपने एक्सपीरियंस को सही तरीके से प्रेजेंट नहीं कर पाते। उदाहरण के लिए, वे सिर्फ यह लिखते हैं कि उन्होंने किसी टीम को मैनेज किया, लेकिन यह नहीं बताते कि उनके काम का क्या रिजल्ट निकला। ChatGPT इन कमजोरियों को दूर कर सुधार सकता है और अचीवमेंट्स को बेहतर ढंग से पेश करने में मदद कर सकता है।

ATS के लिए रिज्यूमे ऑप्टिमाइजेशन

ChatGPT आपके रिज्यूमे और जॉब डिस्क्रिप्शन को कंपेयर करके बता सकता है कि कौन-से स्किल्स, कीवर्ड्स या अचीवमेंट्स हाइलाइट करने से आपकी प्रोफाइल ज्यादा मजबूत दिखेगी। इससे रिज्यूमे का ATS (Applicant Tracking System) स्कोर भी बेहतर हो सकता है, जो कई कंपनियों में कंडीडेट्स की शुरुआती स्क्रीनिंग का तरीका होता है।

प्रभावशाली और जरूरी डीटेल्स

ज्यादातर लोग अपना रिज्यूमे एक बार बनाकर हर नौकरी के लिए भेज देते हैं लेकिन हर कंपनी और हर रोल की जरूरत अलग होती है। इसके अलावा कई लोग रिज्यूमे में सिर्फ अपनी जिम्मेदारियां लिखते हैं, जबकि कंपनियां रिजल्ट्स देखना चाहती हैं। उदाहरण के लिए, ‘Managed social media accounts.’ को ‘Increased social media engagement by 35 percent through targeted content strategies.’ लिखा जा सकता है।

कवर लेटर और ईमेल लिखने में मदद

नौकरी के लिए अप्लाई करते समय कवर लेटर भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि, हर जॉब्स के लिए अलग कवर लेटर लिखना आसान नहीं होता। ChatGPT आपकी प्रोफाइल और जॉब रोल के आधार पर कुछ ही मिनटों में एक प्रोफेशनल कवर लेटर तैयार कर सकता है। इससे ऐप्लिकेशन ज्यादा पर्सनल और इफेक्टिव दिखाई देता है।

इंटरव्यू की तैयारी

AI टूल इंटरव्यू की तैयारी में भी काफी काम का साबित हो सकता है। अगर आप किसी खास पोजीशन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो ChatGPT से उस रोल से जुड़े सवाल पूछने के लिए कहा जा सकता है। यह ना सिर्फ क्वेश्चंस तैयार करता है, बल्कि आपके आंसर्स का एनालिसिस करके उन्हें और बेहतर बनाने के सजेशंस भी दे सकता है। इससे इंटरव्यू के दौरान कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि AI नौकरी मिलने की गारंटी नहीं देता। आखिरी फैसला हमेशा कंपनी और रिक्रूटर का ही होता है लेकिन AI आपकी तैयारी को बेहतर बना सकता है, आपकी गलतियों को कम कर सकता है और आपको बाकी कंडीडेट्स के मुकाबले बेहतर बना सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN