Home - Ai+ ने लॉन्च किए 3 नए डिवाइस, 9999 रुपये से शुरू है...

Ai+ ने लॉन्च किए 3 नए डिवाइस, 9999 रुपये से शुरू है कीमत; 5G टैबलेट भी आया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ai+ Smartphone ने भारत में Pulse 2 FE स्मार्टफोन के साथ NovaTab और Nova LapTab लॉन्च किए हैं। तीनों डिवाइस Android 16 और nxtQ OS के साथ आते हैं और 7 अक्टूबर से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

फेस्टिव सीजन से पहले Ai+ Smartphone ने भारतीय मार्केट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए तीन नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Pulse 2 FE स्मार्टफोन के साथ NovaTab और Nova LapTab को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इन डिवाइस को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें स्मार्टफोन से लेकर 5G टैबलेट और लैपटॉप जैसे एक्सपीरियंस देने वाला बड़ा स्क्रीन डिवाइस शामिल है। तीनों डिवाइस की सेल Flipkart पर 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से शुरू होगी।

सम्बंधित सुझाव

Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन

Ai+ Pulse 2 FE को कंपनी ने पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स और पुराने फोन को अपग्रेड करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन में 6.67 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek G81 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का AI कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है और फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 पर आधारित nxtQ OS पर काम करता है। इसे Black, Blue, Green और Purple कलर में खरीदा जा सकेगा।

Ai+ NovaTab टैबलेट

कंपनी ने Ai+ NovaTab के साथ 5G टैबलेट कैटेगरी में भी एंट्री की है। यह टैबलेट खासतौर पर पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, रिसर्च और एंटरटेनमेंट जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। NovaTab में 11.97 इंच का 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ T760 प्रोसेसर मिलता है। टैबलेट 6GB और 8GB RAM विकल्पों में आता है और इसमें 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 8000mAh की बैटरी, डुअल स्पीकर, 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह Android 16 के साथ nxtQ OS पर चलता है। NovaTab को Dark Blue और Cinnamon Brown कलर में पेश किया गया है।

Ai+ Nova LapTab टैबलेट

Ai+ Nova LapTab इस पोर्टफोलियो का एक अलग तरह का डिवाइस है, जिसे कंपनी ने एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए डिजाइन किया है। इसमें 13.2 इंच का 2.4K 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में स्टायलस सपोर्ट और अटैचेबल कीबोर्ड मिलता है, जिससे यूजर्स इसे नोट्स बनाने, पढ़ाई और काम करने के लिए लैपटॉप जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। Nova LapTab में MT8755 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें क्वॉड स्पीकर दिए गए हैं। यह डिवाइस Teal Green और Dark Blue कलर में उपलब्ध होगा।

सम्बंधित सुझाव

इतनी है नए डिवाइसेज की कीमत

कीमत की बात करें तो Ai+ Pulse 2 FE के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Ai+ NovaTab के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बैंक ऑफर्स समेत 17,999 रुपये और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

ऐसे ही Ai+ Nova LapTab के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत बैंक ऑफर्स समेत 24,999 रुपये रखी गई है। तीनों डिवाइस भारत में 28 सितंबर 2026 को लॉन्च किए गए हैं और इनकी सेल Flipkart पर 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से शुरू होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN