Home - OnePlus 16 की लॉन्च डेट आई सामने, 185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा...

OnePlus 16 की लॉन्च डेट आई सामने, 185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 16 की चीन में लॉन्च डेट 12 अक्टूबर 2026 कन्फर्म हो गई है। फोन में 200MP कैमरा, 185Hz गेमिंग डिस्प्ले और 185fps गेमिंग सपोर्ट मिलेगा। 

वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अब फोन की चीन लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। OnePlus 16 को 12 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। नया स्मार्टफोन इस बार कैमरा के साथ-साथ गेमिंग पर भी खास फोकस करने वाला है। कंपनी ने फोन में 185Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट की जानकारी दी है। इसके अलावा OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा भी मिलेगा। फोन की भारत में लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है। फिलहाल इतना जरूर साफ है कि OnePlus 16 को कंपनी गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों पर फोकस करते हुए पेश कर रही है। 185Hz गेमिंग, 185fps सपोर्ट, 200MP कैमरा और नया Snapdragon चिपसेट इसे OnePlus के अगले फ्लैगशिप के तौर पर खास बनाते हैं।

OnePlus 16 के फीचर्स (संभावित)

OnePlus 16 का सबसे खास फीचर इसका 185Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट है। लेकिन अब गेमिंग के लिए 185Hz तक जाने की पुष्टि हुई है। कंपनी ने Wind Chaser Gaming Core, हाई रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी और E-Sports Triple Chip सिस्टम जैसी गेमिंग टेक्नोलॉजी भी फोन में दी है। OnePlus 16 में कैमरा को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने 200MP मेन कैमरा की पुष्टि की है। यह 1/1.4-इंच सेंसर और f/1.6 अपर्चर के साथ आएगा। इसके साथ फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलने की जानकारी है।

OnePlus 16 में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट मिलेगा। वहीं 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आ सकता है। कंपनी कैमरा हार्डवेयर के साथ नए इमेजिंग मोड भी दे रही है। इनमें Master Mode, High-Pixel Mode और 65:24 Widescreen Mode शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 16 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा। कंपनी ने इस चिपसेट की पुष्टि की है।

OnePlus 16 के एक AnTuTu टेस्ट में 5.38 मिलियन से ज्यादा स्कोर सामने आने की रिपोर्ट भी आई है। OnePlus 16 की बैटरी को लेकर लीक में 9000mAh बैटरी का दावा किया गया है। इसके अलावा 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि 9000mAh बैटरी को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। OnePlus 16 से जुड़ी पिछली रिपोर्ट्स में भी 9000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग का दावा किया गया था।

OnePlus 16 चीन में कई मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB विकल्प मिलेंगे। फोन के तीन कलर ऑप्शन भी सामने आए हैं। OnePlus 16 Android 17 बेस्ड ColorOS 17 के साथ आएगा। ColorOS 17 में नया डिजाइन, परफॉर्मेंस सुधार और AI से जुड़े फीचर्स शामिल हैं।

भारत में कब आएगा OnePlus 16?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि OnePlus 16 भारत में कब लॉन्च होगा? कंपनी ने अभी भारत लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में OnePlus 16 की उपलब्धता अभी कन्फर्म नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि OnePlus 16 की जगह कंपनी भारत में OnePlus 16R को फ्लैगशिप के तौर पर ला सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN