Home - Airtel ने ₹161 वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, डेटा बढ़ा लेकिन...

Airtel ने ₹161 वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, डेटा बढ़ा लेकिन वैलिडिटी हुई आधी, इन यूजर्स पर पड़ेगा असर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel ने 161 रुपए वाले डेटा प्लान के फायदे कुछ सर्किल में बदल दिए हैं। इससे कुछ सर्किल के यूजर्स को 12GB डेटा 30 दिन के लिए मिल रहा है तो कहीं 15GB डेटा सिर्फ 15 दिन के लिए। जानिए पूरी डिटेल।

Airtel ने अपने 161 रुपए वाले डेटा रिचार्ज प्लान के फायदे कुछ सर्किल में बदल दिए हैं। यह कोई नया प्लान नहीं है, बल्कि कंपनी के मौजूदा डेटा वाउचर में बदलाव किया गया है। इस प्लान में कॉलिंग या अलग से सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती। इसे इस्तेमाल करने के लिए एयरटेल नंबर पर पहले से एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग सर्किल में 161 रुपए वाले प्लान के फायदे अलग दिख रहे हैं। दिल्ली सर्किल में अभी 12GB डेटा 30 दिनों के लिए मिल रहा है, जबकि चेन्नई सर्किल में इसी कीमत पर 15GB डेटा दिया जा रहा है, लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 15 दिन कर दी गई है। यानी जहां डेटा बढ़ा है, वहीं डेटा इस्तेमाल करने का समय काफी कम हो गया है।

Airtel के 161 रुपए वाले प्लान में क्या बदला?

Airtel का 161 रुपए प्लान एक डेटा वाउचर है। इसे उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें अपने मौजूदा रिचार्ज के ऊपर अतिरिक्त मोबाइल डेटा चाहिए। अब नया बदलाव यह है कि कुछ सर्किल में इसके डेटा और वैलिडिटी बेनिफिट को बदल दिया गया है। दिल्ली में पुराना फायदा अभी भी मौजूद है, जबकि चेन्नई में एयरटेल प्लान का नया फायदा दिखाई दे रहा है।

दिल्ली में 161 रुपए में 12GB डेटा और 30 दिन

दिल्ली सर्किल की बात करें तो Airtel का 161 रुपएडेटा प्लान अभी 12GB डेटा और 30 दिनों की डेटा वाउचर वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से 30 दिनों के दौरान इस 12GB डेटा का इस्तेमाल कर सकता है।

चेन्नई में 15GB डेटा, लेकिन सिर्फ 15 दिन

चेन्नई सर्किल में इसी ₹161 प्लान में बदलाव किया गया है। यहां अब यूजर्स को 15GB डेटा मिल रहा है, जो पहले बताए गए 12GB से ज्यादा है। लेकिन दूसरी तरफ इसकी वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 15 दिन कर दी गई है। यानी यूजर को 3GB अतिरिक्त डेटा तो मिल रहा है, लेकिन अब प्लान के साथ 15 दिन की आधी वैलिडिटी मिल रही है। ध्यान रखें कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS या अलग से सर्विस वैलिडिटी वाला बेनिफिट नहीं मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN