Home - boAt ने लॉन्च किए Google Gemini से लैस Intelligent Ears, ईयरबड्स में...

boAt ने लॉन्च किए Google Gemini से लैस Intelligent Ears, ईयरबड्स में मिलेगा AI का मजा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी boAt ने पर्सनल ऑडियो सेगमेंट में AI को नए तरीके से यूज करने की तैयारी की है। कंपनी ने Google Gemini से तैयार अपने AI प्लेटफॉर्म boAt CREST AI के साथ ‘Intelligent Ears’ कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसके साथ ईयरबड्स को सिर्फ म्यूजिक सुनने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि ऐसा वॉयस असिस्टेंट बनाया गया है जो यूजर की बात सुन सके, सवालों का जवाब दे सके, बातचीत कर सके और रोजमर्रा के कामों में मदद कर सके। boAt के मुताबिक CREST AI एक voice-first AI companion है, जिसे Google Gemini की मदद से तैयार किया गया है।

नए फीचर का मकसद AI यूज करने के लिए बार-बार फोन की स्क्रीन देखने की जरूरत को कम करना है। यूजर ईयरबड्स के जरिए अपनी आवाज में सवाल पूछ सकता है और बातचीत कर सकता है। यानी कई कामों के लिए फोन निकालकर ऐप खोलने या टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। CREST AI फिलहाल Android डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

मिलीं ये तीन बड़ी क्षमताएं

CREST AI के एक्सपीरियंस को तीन प्रमुख क्षमताओं- Crest Ask, G-Assist और Crest Translate के साथ तैयार किया गया है। Crest Ask के जरिए यूजर सामान्य सवाल पूछ सकता है, किसी टॉपिक के बारे में जानकारी ले सकता है, आइडिया पर चर्चा कर सकता है और AI के साथ वॉयस चैट कर सकता है। वहीं G-Assist को Google की सेवाओं के साथ जोड़ा गया है। boAt के मुताबिक Gmail, Tasks और Calendar के इंटीग्रेशन के जरिए यूजर ईमेल, कैलेंडर और रोजमर्रा के कामों को आवाज से मैनेज कर सकता है।

Crest Translate भी इस प्लेटफॉर्म का एक अहम फीचर है। कंपनी के अनुसार यह कई भाषाओं के बीच वॉयस ट्रांसलेशन की सुविधा देता है और 25 तक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत के दौरान किया जा सकता है।

केवल बोलकर किए जा सकेंगे काम

CREST AI में इसके अलावा Vibe Play, Crest Concierge, Brainstorm और Crest Support जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। Vibe Play वॉयस कमांड के आधार पर म्यूजिक खोजने और चलाने में मदद करता है। Crest Concierge सपोर्टेड ऐप्स के जरिए ऑर्डर, शॉपिंग या रिजर्वेशन जैसे कामों के लिए वॉयस इंटरफेस उपलब्ध कराता है। Brainstorm के जरिए यूजर AI के साथ आइडिया और समस्याओं पर बातचीत कर सकता है, जबकि Crest Support डिवाइस की पेयरिंग, बैटरी और रीसेट जैसे सवालों में मदद करता है।

ऐसा है नई सीरीज का हार्डवेयर

सीरीज में boAt Airdopes Prime 800D मेन मॉडल है। इसमें Dolby Audio, 11mm ड्राइवर्स, 24-bit Spatial Audio, Adaptive EQ और boAt Signature Sound दिया गया है। ईयरबड्स में चार AI-ENx माइक्रोफोन हैं और कंपनी के मुताबिक यह AI आधारित नॉइज रिडक्शन के साथ कॉल क्वालिटी बेहतर करने में मदद करता है। इसमें 45 घंटे तक का कुल प्लेबैक, Bluetooth 6.1, Multipoint Connectivity और 45ms लो-लेटेंसी BEAST Mode भी दिया गया है। 10 मिनट की चार्जिंग से 4 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा है।

CREST AI को boAt Airdopes Prime 701 ANC और boAt Nirvana Ion ANC में भी उपलब्ध कराया गया है। boAt की आधिकारिक वेबसाइट पर इन दोनों मॉडल्स के साथ Airdopes Prime 800D को CREST AI Enabled डिवाइस के तौर पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने CREST AI को अलग से भी उपलब्ध कराया है, जिससे यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में boAt के ज्यादा ऑडियो डिवाइस तक पहुंच सकता है।

इतनी रखी गई है कीमत

boAt CREST AI सीरीज के Airdopes Prime 800D (Crest AI वेरिएंट) की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है। वहीं, Airdopes Prime 701 ANC (Crest AI वेरिएंट) 2,599 रुपये में उपलब्ध है। ये सभी डिवाइस boAt की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN