Home - Airtel के प्लान में सिर्फ डेटा-कॉलिंग नहीं, FREE मिल रहे ₹30,000 तक...

Airtel के प्लान में सिर्फ डेटा-कॉलिंग नहीं, FREE मिल रहे ₹30,000 तक के ये छुपे हुए फायदे; मूवी टिकट, शॉपिंग पर ढेरों ऑफर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel यूजर्स को कंपनी के Airtel Insider प्लेटफॉर्म के जरिए 30,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 12 महीने का Super Duolingo, Croma से iPhone खरीदने, Cinepolis मूवी टिकट ऑफर और Apollo Circle Membership जैसे फायदे शामिल हैं।

अगर आप Airtel का मोबाइल कनेक्शन या ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग, SMS और इंटरनेट की सुविधा ही नहीं दे रही, बल्कि कई दूसरी सेवाओं पर भी खास ऑफर दे रही है। Airtel Insider नाम के प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी का दावा है कि इन सभी मौजूदा ऑफर्स का फायदा उठाने पर ग्राहक 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इन ऑफर्स में 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन, Croma पर चुनिंदा iPhone मॉडल खरीदने पर 23,000 रुपये तक की बचत, Pocket FM Premium की तीन महीने की मेंबरशिप और Cinepolis में मूवी टिकट पर खास डील शामिल है। इसके अलावा Airtel Postpaid ग्राहकों को खाने-पीने के ऑर्डर पर छूट और Apollo 24X7 की छह महीने की Apollo Circle Membership भी मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि Airtel यूजर्स को कौन-कौन से फायदे मिल रहे हैं और इन्हें कैसे हासिल किया जा सकता है।

Airtel Insider क्या है?

Airtel Insider कंपनी का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड के ऑफर एक ही जगह मिलते हैं। इसका मकसद Airtel ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन और इंटरनेट के अलावा दूसरी सेवाओं पर भी फायदा देना है। इस प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई, शॉपिंग, मनोरंजन, खाना-पीना और हेल्थ से जुड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। यानी अगर आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं, फोन खरीदना चाहते हैं या फिर मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो Airtel Insider पर मौजूद ऑफर्स आपके काम आ सकते हैं।

12 महीने के लिए मिलेगा Super Duolingo

Airtel ग्राहकों के लिए सबसे खास ऑफर्स में से एक Duolingo का सब्सक्रिप्शन है। इसके तहत यूजर्स को 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक, इसकी कीमत 3,120 रुपये है। Duolingo एक लर्निंग ऐप है, जिसकी मदद से यूजर्स नई भाषाएं सीख सकते हैं।

Croma पर iPhone खरीदने पर ₹23,000 तक की बचत

Airtel Insider के तहत Croma के जरिए चुनिंदा iPhone मॉडल खरीदने पर 23,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। यह ऑफर iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज के चुनिंदा मॉडल पर उपलब्ध बताया गया है। ग्राहक Croma या Apple से जुड़े ऑफर के जरिए इसका फायदा उठा सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि 23,000 रुपये की बचत हर iPhone मॉडल पर नहीं मिलेगी। यह ऑफर चुनिंदा मॉडल पर लागू है और इसकी अपनी शर्तें हैं। इसलिए फोन खरीदने से पहले Airtel ऐप में ऑफर की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

Pocket FM Premium का मिलेगा 3 महीने का फायदा

अगर आपको कहानियां और ऑडियो सीरीज सुनना पसंद है तो Airtel का यह ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी Pocket FM के जरिए तीन महीने का Premium सब्सक्रिप्शन दे रही है। Pocket FM पर अलग-अलग तरह की कहानियां, ऑडियो शो और सीरीज सुनने को मिलती हैं।

Cinepolis में 2 टिकट खरीदने पर 1 फ्री

मूवी देखने के शौकीन Airtel ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने ऑफर रखा है। इसके तहत Cinepolis में दो मूवी टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री मिल सकता है। इस ऑफर में अधिकतम 150 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Apollo 24X7 की 6 महीने की मेंबरशिप

हेल्थ और वेलनेस से जुड़ा फायदा भी Airtel Insider में शामिल है। कंपनी ग्राहकों को Apollo 24X7 की छह महीने की Apollo Circle Membership दे रही है।

Airtel Insider के ऑफर्स का फायदा कैसे उठाएं

अगर आप Airtel ग्राहक हैं और इन ऑफर्स का फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Step 1: सबसे पहले अपने फोन में Airtel Thanks ऐप खोलें।

Step 2: ऐप में Airtel Insider सेक्शन पर जाएं।

Step 3: यहां आपको अलग-अलग ब्रांड और कैटेगरी के ऑफर्स दिखाई देंगे।

Step 4: जिस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, उसे चुनें।

Step 5: ऑफर की शर्तें और पात्रता पढ़ें।

Step 6: इसके बाद दिए गए निर्देशों के मुताबिक ऑफर को रिडीम करें।

कंपनी के मुताबिक, Airtel Mobile और Airtel Home ग्राहक इन ऑफर्स को देख सकते हैं। हालांकि, कुछ ऑफर सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों या खास प्लान के लिए हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN