Home मनोरंजन समाचार Alpha Day 3 Box Office: कैसा रहा अल्फा का पहला रविवार? 50...

Alpha Day 3 Box Office: कैसा रहा अल्फा का पहला रविवार? 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई आलिया की फिल्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/alpha_box_office_day_3_1783274313129_1783274316779_73ff2068-9f08-4be7-8ecd-619626ee30a5.png

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की अल्फा ने आज तीसरे दिन 13 करोड़ के आसपास की कमाई की है। फिल्म ने तीन दिन में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जैसी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। तीन दिन में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। आलिया और शरवरी वाघ की फिल्म ने तीसरे दिन 13 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अल्फा का पहला रविवार?

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने आज यानी तीसरे दिन 13.25 करोड़ की कमाई की है। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 15.2 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ की कमाई की थी।

अल्फा कमाई
डे 1 (शुक्रवार) 9.25 करोड़
डे 2 (पहला शनिवार) 11.50 करोड़
डे 3 (पहला रविवार) 13.25 करोड़

दुनियाभर में फिल्म का कितना हुआ कलेक्शन?

अल्फा का टोटल नेट कलेक्शन भारत में 34 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 40.80 करोड़ हो गया है। फिल्म तीन दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। हालांकि, दुनियाभर ने फिल्म ने 58.80 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई कर ली है।

अल्फा: रविवार के शोज की ऑक्यूपेंसी

फिल्म के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 12.92 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 38.46 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 49.38 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। इस तरह आज के शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी का एवरेज 25.69 पर्सेंट रहा।

आलिया की अल्फा के बारे में

अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स की सीरीज द रेलवेमैन को डायरेक्ट करने वाले शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।

YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्में और उनकी कमाई

फिल्मों के नाम कमाई
एक था टाइगर (2012) 335 करोड़
टाइगर जिंदा है (2017) 565 करोड़
वॉर (2019) 475 करोड़
पठान (2023) 1,052 करोड़
टाइगर 3 (2023) 470 करोड़
वॉर 2 (2025) 360 करोड़

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN