Source :- LIVE HINDUSTAN
Amazon Prime Day Sale में ZENO 200 AI Smartphone और ZENO AI Weaver पर 50% तक की भारी छूट मिल रही है। सेल में मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, AI Assistant, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी फोन सस्ता मिल रहा है।
10 हजार रुपये से कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें AI फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिले, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amazon Prime Day Sale के दौरान ZENO 200 स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है। Amazon Prime Day Sale में फोन के साथ ZENO AI Weaver Smart Recorder पर 50 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। यह डिवाइस रिकॉर्डिंग को अपने आप टेक्स्ट में बदलने के साथ उसका सार भी तैयार कर देता है। आइये डिटेल में आपको बताते हैं दोनों पर मिलने वाली स्पेशल डील के बारे में:
ZENO 200 Smartphone पर तगड़ी छूट
Amazon Prime Day Sale में ZENO 200 का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 31 प्रतिशत की छूट के बाद सिर्फ 9,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Comet Orange, Meteor Titanium और Nightly Blue जैसे तीन आकर्षक कलर में उपलब्ध है। ZENO 200 में इनबिल्ट AI Assistant ‘Sola’ है। फोन में Writing Assistant भी दिया गया है, जो किसी भी टेक्स्ट को दोबारा लिख सकता है, स्पेलिंग और ग्रामर की गलती सुधार सकता है। इसके अलावा AI Wallpaper Generator की मदद से यूजर टेक्स्ट या फोटो से अपनी पसंद के नए वॉलपेपर भी तैयार कर सकते हैं।
ZENO 200 में MIL-STD-810H Military Grade Durability दी गई है। इसके साथ IP65 Rating भी मिलती है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है। फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Refresh Rate के साथ आता है। इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग काफी स्मूद रहती है। DTS Sound Technology की वजह से वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने का अनुभव भी बेहतर मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए ZENO 200 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में Octa-Core Unisoc T7250 प्रोसेसर और Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 10W चार्जर भी बॉक्स में मिलता है। सिक्योरिटी के लिए Side Fingerprint Sensor और Face Unlock का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा IR Blaster की मदद से टीवी, AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं।
ZENO AI Weaver को आधी कीमत में खरीदें
Amazon Prime Day Sale के दौरान ZENO AI Weaver की कीमत 50 प्रतिशत की छूट के बाद 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं अगर ग्राहक SBI या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो यह डिवाइस सिर्फ 7,824 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ZENO AI Weaver आपके काफी काम आ सकता है। यह सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करता बल्कि रिकॉर्ड की गई आवाज को टेक्स्ट में बदल देता है। इसके बाद AI की मदद से पूरी बातचीत का सार भी तैयार कर देता है। ZENO AI Weaver में Multi Mic Noise Cancellation दिया गया है, जिससे आसपास शोर होने पर भी आवाज साफ रिकॉर्ड होती है। इसका डिजाइन क्रेडिट कार्ड जितना पतला है और यह MagSafe को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में 40 घंटे तक रिकॉर्डिंग स्टोर की जा सकती है। वहीं स्टैंडबाय टाइम 40 दिनों तक का बताया गया है। हर महीने 300 मिनट की मुफ्त ट्रांसक्रिप्शन सुविधा भी मिलती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



